Trigrahi Yog 22 June 2026: कर्क राशि में त्रिग्रही योग गुरु, बुध और शुक्र की युति से बनेगा। इस योग से 4 राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। लव लाइफ भी शानदार रहेगी। इस दौरान निवेश से भी तगड़ा लाभ प्राप्त होने की उम्मीद रहेगी। अगर आपके काम अटके हुए हैं तो वो भी धीरे-धीरे बनने शुरू हो जायेंगे। चलिए आपको बताते हैं ये कौन सी राशियां हैं जिन्हें ये योग बंपर लाभ देगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग किसी चमत्कार से कम साबित नहीं होगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। परिवार का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा। जमीन खरीदने की योजना बन सकती है। मनचाही नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। माता-पिता का स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग वरदान साबित होगा। हर काम में सफलता मिलेगी। अटके काम पूरे होंगे। नई नौकरी मिलने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। गाड़ी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। ऑफिस में आपके काम की खूब तारीफ होगी। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। नई नौकरी मिलने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए ये योग काफी लाभकारी साबित होगा। आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। प्रमोशन के भी प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। किसी काम में बड़ी सफलता मिल सकती है। अटके हुए काम बनने शुरू हो जायेंगे। नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। ऑफिस में आपकी खूब तारीफ होगी। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। विदेश से नौकरी का ऑफर आ सकता है। लव लाइफ बहुत बढ़िया रहेगी।
मकर राशि
मकर राशि वालों के अटके काम पूरे होंगे। माता-पिता का हर काम में साथ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। कहीं बड़ी जगह निवेश कर सकते हैं। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। नौकरी के साथ कोई अपना काम शुरू कर सकते हैं। ऑफिस में कोई बड़ी गुड न्यूज मिल सकती है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: