1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Trigrahi Yuti: 18 मई को 3 शुभ ग्रहों की युति खोलेगी आर्थिक उन्नति के द्वार, 3 राशियों का अच्छा समय होगा शुरू

Trigrahi Yuti: 18 मई को 3 शुभ ग्रहों की युति खोलेगी आर्थिक उन्नति के द्वार, 3 राशियों का अच्छा समय होगा शुरू

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : May 18, 2026 06:15 am IST,  Updated : May 18, 2026 06:15 am IST

Trigrahi Yuti: चंद्रमा के मिथुन राशि में गोचर के साथ ही मिथुन राशि में गुरु-शुक्र और चंद्रमा की युति होगी। इन तीन ग्रहों के एक साथ होने से कुछ राशियों को बेहद शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Trigrahi Yog- India TV Hindi
त्रिग्रही योग Image Source : MAGNIFIC

Trigrahi Yuti: ज्योतिषीय दृष्टि से 18 मई का दिन बेहद खास माना जा रहा है। इस दिन तीन शुभ ग्रह शुक्र, गुरु और चंद्रमा की युति मिथुन राशि में होगी। यह युति 18 मई की रात चंद्रमा के मिथुन राशि में गोचर के साथ बनेगी। इस युति के प्रभाव से कुछ राशियों को जीवन में बेहद शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे। 

वृषभ राशि

आपके दूसरे भाव में त्रिग्रही युति बनेगी। यह भाव धन और कुटुंब का कारक है। इसीलिए आपको धन लाभ मिल सकता है साथ ही उन्नति के द्वार भी खुलेंगे। आपको अचानक से कार्यक्षेत्र में उन्नति मिल सकती है। जो लोग बिजनेस करते हैं उनको बड़ी डील मिलने के भी आसार हैं। त्रिग्रही योग के बनने से आपकी धार्मिक भावनाएं भी गति पाएंगी और आप धार्मिक क्रियाकलापों में हिस्सा ले सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि

त्रिग्रही युति आपकी ही राशि में बनेगी। तीन ग्रहों का आपके लग्न भाव में होना आपके जीवन में बेहद सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। आपको पारिवारिक जीवन में अच्छे बदलाव दिखेंगे। करियर के क्षेत्र में उन्नति आप प्राप्त कर सकते हैं। अगर कहीं धन अटका हुआ था तो आपको वापस मिल सकता है। कुछ लोगों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है और विवाह की बात भी शुरू हो सकती है। आर्थिक रूप से आप सशक्त होंगे। 

सिंह राशि 

त्रिग्रही योग आपके लाभ भाव में बनेगा। इस योग के चलते आपको कमाई के नए स्रोत मिल सकते हैं। जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें प्रमोशन या पदोन्नति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कारोबारियों को भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि इस राशि के जातकों को मिल सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और सेहत भी अच्छी बनी रहेगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

अलमारी के ऊपर रखी ये चीजें बिगाड़ सकती हैं घर का वास्तु, बढ़ाती हैं बड़ी मुसीबत और खाली करती है बैंक अकाउंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।