1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Trigrahi Yuti: 27 फरवरी को मीन राशि में तीन ग्रहों की होगी युति, ये 3 राशियां मार्च में उतार-चढ़ावों का करेंगी सामना

Trigrahi Yuti: 27 फरवरी को मीन राशि में तीन ग्रहों की होगी युति, ये 3 राशियां मार्च में उतार-चढ़ावों का करेंगी सामना

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Feb 15, 2025 08:16 am IST,  Updated : Feb 15, 2025 08:16 am IST

Trigrahi Yuti: फरवरी के आखिरी सप्ताह में बुध-राहु और शुक्र त्रिग्रही योग बनाने वाले हैं। इसके चलते 3 राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

Trigrahi Yuti- India TV Hindi
त्रिग्रही युति Image Source : SOCIAL

Trigrahi Yuti: फरवरी के आखिरी सप्ताह में 27 तारीख को मीन राशि में 3 ग्रह त्रिग्रही युति बनाएंगे। राहु और शुक्र पहले से ही गुरु की राशि मीन में हैं और 27 फरवरी को रात के समय बुध भी इस राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों की यह युति कुछ राशियों के लिए प्रतिकूल हो सकती है। इन राशियों को फरवरी के महीने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ये राशियां कौन-कौन सी हैं, कैसे परिणाम इनको प्राप्त हो सकते हैं और क्या उपाय इनके लिए फायदेमंद रहेंगे, आइए जानते हैं। 

मेष राशि 

मीन राशि में बनने वाला त्रिग्रही योग आपके लिए परेशानियों का सबब बन सकता है। करियर से जुड़ी परेशानियों का सामना आप कर सकते हैं, कार्यक्षेत्र में आपके काम पर सवाल उठाए जा सकते हैं। इस दौरान हर कार्य आपको सतर्कता से करना होगा। कारोबारियों को भी फूंक-फूंककर हर कदम रखना होगा। पारिवारिक जीवन में बहसबाजी करने से इस दौरान बचें। उपाय के तौर पर आपको भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। 

सिंह राशि 

आपकी एकाग्रता मार्च के शुरूआती दो हफ्तों में भंग हो सकती है। करियर और शिक्षा के क्षेत्र में उतार-चढ़ावों का सामना आप करेंगे। माता-पिता के साथ नोकझोंक होने की भी आशंका है। आपके निर्णय लेने की क्षमता को यह त्रिग्रही योग प्रभावित कर सकता है, इसलिए कोई भी बड़ा काम करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। अचानक से कोई बड़ा खर्चा आपके आर्थिक पक्ष को भी डगमगा सकता है। उपाय के तौर पर सूर्य देव को सुबह के समय जल का अर्घ्य दें, स्थिति सुधरेगी। 

तुला राशि 

इस राशि वालों के छठे भाव में त्रिग्रही युति होगी। इस युति के चलते आपके शत्रु आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, वहीं कोई करीबी भी आपको धोखा दे सकता है। किसी पर भी आवश्यकता से अधिक भरोसा करना भारी पड़ेगा। रोजगार की तलाश करने वाले लोगों को कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी सफलता मिलेगी। आपको लेकर गलतफहमियां लोगों के मन में हो सकती हैं, जिससे सामाजिक स्तर पर परेशानियां पैदा हो सकती हैं। उपाय के तौर पर शिवलिंग का जलाभिषेक करें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

February Ekadashi Vrat 2025: फरवरी में इस दिन रखा जाएगा विजया एकादशी का व्रत, जान लीजिए सही तिथि और मुहूर्त

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर नहीं चढ़ाएं ये 5 चीजें, भोलेनाथ हो जाएंगे नाराज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।