1. Hindi News
  2. धर्म
  3. घर में 5 नियमों का हमेशा करें पालन, वास्तु दोष से मिलेगी मुक्ति और सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति

घर में 5 नियमों का हमेशा करें पालन, वास्तु दोष से मिलेगी मुक्ति और सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति

 Published : Aug 03, 2026 06:57 am IST,  Updated : Aug 03, 2026 06:57 am IST

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ छोटे-छोटे नियमों का पालन करने से वास्तु दोष से मुक्ति पायी जा सकती है। आज हम आपको इन्हीं नियमों के बारे में आपको जानकारी देने जा रहे हैं।

Vastu Tips- India TV Hindi
वास्तु टिप्स Image Source : MAGNIFIC

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ नियमों का पालन करने से वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है और घर में सकारात्मकता बनाई जा सकती है। इन नियमों का पालन करने से घर के लोगों की बीच सामंजस्य भी बना रहता है और आर्थिक रूप से भी परिवार के लोगों को उन्नति प्राप्त होती है। वास्तु के इन्हीं जरूरी नियमों के बारे में आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं। 

घर में न रखें टूटी चीजें 

वास्तु के अनुसार घर में कभी भी ऐसी चीजें नहीं रखनी चाहिए जो टूट चुकी हों या जिनका अब इस्तेमाल न किया जा रहा हो। टूटा कांच, बंद घड़िया, सूखे फूल आदि को समय पर आपको घर से बाहर कर देना चाहिए। अगर आप टूटी चीजों या इस्तेमाल में न आने वाली चीजों को घर में रखते हैं तो माता लक्ष्मी की कृपा से आप वंचित रह सकते हैं। 

घर के हर कोने में रखें उचित रोशनी 

वास्तु के अनुसार अंधेरा वास्तु दोष का कारण बन सकता है। इसलिए आपको पहले तो घर का निर्माण इस तरह से करना चाहिए कि दिन के समय हर कोने में सूर्य का प्रकाश जा सके, अगर ऐसा न हो तो आपको हर कमरे में उचित कृत्रिम रोशनी का इंतजाम करना चाहिए। आपके घर का हर कोना जितना रोशन होगा उतने ही शुभ परिणाम आपको भी जीवन में प्राप्त हो सकते हैं। 

घर में रखें सही फर्नीचर 

अगर आपके घर में फर्नीचर है तो इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी वह तिकोना न हो। त्रिकोण आकार का फर्नीचर वास्तु दोष का कारण बन सकता है। वास्तु के अनुसार घर में इस्तेमाल होने वाला फर्नीचर गोल होना चाहिए या फिर चौकोर। 

रसोई में न करें ये गलती 

घर के किचन को ऊर्जा का केंद्र माना जात है क्योंकि यहीं घर के हर सदस्य के लिए भोजन तैयार किया जाता है। किचन में दो बातों का आपको ख्याल रखना चाहिए। पहला तो ये कि रसोई में कभी भी कूड़ेदान को न रखें और दूसरा गलती से भी कभी रसोई में शीशा न लगाएं। अगर आप ऐसा करते हैं तो घर के लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर देखने को मिल सकता है। वहीं किचन का वास्तु अच्छा होगा तो आपको भी जीवन में शुभ परिणाम मिलेंगे। 

सफाई करने की वस्तुओं को न रखें खुला

जिन चीजों से आप घर की सफाई करते हैं यानि झाड़ू, पोछा, वाइपर आदि को कभी भी खुला आपको नहीं रखना चाहिए। सफाई करने के बाद इनको एक उचित स्थान पर इस तरह से रखना चाहिए कि घर में आने-जाने वालों की नजर इन चीजों पर न पड़े। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

5 अगस्त को कर्क में बनेगा बुधादित्य राजयोग, 4 राशियों को करियर और आर्थिक क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।