1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सोमवती अमावस्या के दिन हस्त नक्षत्र में गोचर करेंगे शुक्र, इन 4 राशियों के लिए आने वाले दो हफ्ते रहेंगे बेहद लाभदायक

सोमवती अमावस्या के दिन हस्त नक्षत्र में गोचर करेंगे शुक्र, इन 4 राशियों के लिए आने वाले दो हफ्ते रहेंगे बेहद लाभदायक

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 02, 2024 11:16 am IST,  Updated : Sep 02, 2024 11:40 am IST

शुक्र ग्रह 2 सितंबर को हस्त नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इसके चलते राशिचक्र की कुछ राशियों के जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं, आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।

Shukra Nakshatra Parivartan- India TV Hindi
Shukra Nakshatra Parivartan Image Source : FILE

शुक्र ग्रह को ज्योतिष में भौतिक सुख, रचनात्मकता, रोमांस आदि का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी शुक्र राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो सभी राशियों के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यही शुक्र ग्रह 2 सितंबर यानि सोमवती अमावस्या के दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र से निकलकर हस्त नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे, 13 सितंबर तक शुक्र इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन करने से राशिचक्र की कुछ राशियों को विशेष लाभ होंगे। आपको बता दें कि, वर्तमान में शुक्र ग्रह कन्या राशि में स्थित हैं। आइए जान लेते हैं कि हस्त नक्षत्र में विराजमान शुक्र किन राशियों को सुख-समृद्धि दिलाएंगे। 

वृषभ राशि 

आपके लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन बेहद लाभदायक सिद्ध हो सकता है। जो विद्यार्थी साहित्य, लेखन आदि के क्षेत्र में भविष्य बनाना चाहते हैं उनको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस राशि के जातकों के जीवन में भौतिक सुखों की वृद्धि होगी। जिन चीजों को खरीदने की आप कामना करते थे, उन्हें इस दौरान खरीद सकते हैं। आपके प्रेम संबंधों के लिए भी यह समय यादगार साबित हो सकता है, लव पार्टनर से कोई अच्छा सरप्राइज मिलने की भी उम्मीद है। 

मिथुन राशि 
वर्तमान समय में शुक्र आपके सुख भाव में विराजमान हैं, ऐसे में नक्षत्र परिवर्तन करने के बाद आपको जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त हो सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मुद्दा अगर आपको परेशान कर रहा था तो उसका हल भी आपको मिल सकता है। माता के स्वास्थ्य में भी इस दौरान अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। सामाजिक स्तर पर आप खुलकर बातें करेंगे और आपकी बातों को अहमियत भी लोगों के द्वारा दी जाएगी। पैतृक कारोबार करते हैं तो, बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। 

सिंह राशि 
शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन करने के बाद आपकी वाणी में निखार देखने को मिल सकता है। अपनी बातों के जादू से हर किसी को आप अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। आमदनी के कुछ नए स्रोत इस राशि के जातकों को मिल सकते हैं, भौतिक सुखों में भी इस दौरान वृद्धि होगी। घर के लोगों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हुई थी तो वो भी इस दौरान दूर हो सकती है। कुछ लोग खुद का कार्य शुरू करने का विचार बना सकते हैं और इसमें सफल भी हो सकते हैं।

मीन राशि 
अगर आपकी उम्र विवाह योग्य है तो शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन के बाद आपको योग्य जीवनसाथी मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में अच्छे परिवर्तन आ सकते हैं, इस राशि के कुछ लोगों को जीवनसाथी के जरिये लाभ भी प्राप्त होगा। पारिवारिक मोर्चे पर भी आपको अच्चे परिणाम प्राप्त होंगे, माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। इसके साथ ही पब्लिक डीलिंग करने वाले इस राशि के जातकों की ख्याति इस दौरान बढ़ सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर पहली बार घर बैठा रहे हैं गणपति बप्पा तो इन बातों का रखें ध्यान, पूरी होगी हर मनोकामना

Budh Gochar 2024: सितंबर के पहले सप्ताह में बुध करने जा रहे हैं गोचर, इन राशियों का बदलेगा भाग्य, इन्हें रहना होगा सावधान, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।