शुक्र सभी ग्रहों में सबसे शुभ माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में इन्हें प्रेम, कला, विवाह और धन का कारक माना गया है। माना जाता है कि अगर शुक्र मजबूत हैं तो जातक के जीवन में सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है। साथ ही प्रेम जीवन और कला में निखार आता है। परंतु शुक्र के कमजोर होने पर जातक के करियर में दिक्कतें आती रहती हैं। साथ ही धन से जुड़ी समस्या का भी सामना होता। ज्योतिषचार्यों का कहना है कि वृषभ राशि में शुक्र गोचर ज्यादातर राशियों का लाभ देगा, लेकिन 3 राशियों के प्रेम संबंधों में दिक्कतें पैदा करेगा।
शुक्र ग्रह आज यानी 29 जून को मेष राशि के निकलकर वृषभ राशि में जा रहे हैं। इस राशि परिवर्तन से कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। शुक्र आज दोपहर 1.56 बजे वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इन राशियों के प्रेम जीवन में चुनौती बढ़ सकती है...
शुक्र के इस परिवर्तन से आप अपने पार्टनर से ज्यादा काम पर ध्यान देंगे, आप प्रेम संबंधों से विरक्त हो सकते हैं, आपका प्यार लव लाइफ को खराब कर सकता है।
इस राशि परिवर्तन से रिश्तों में प्रेम की कमी महसूस होगी। बीती बातों पर पार्टनर से लड़ेंगे, ऐसा करना दिक्कत पैदा करेगा, ऐसे में पार्टनर को जज ना करें।
यह परिवर्तन मीन राशि के जातक को अधिक प्रभावित करेगा। कोई तीसरा व्यक्ति लवलाइफ में दिक्कत का कारण बन सकता है, सुनी बात पर यकीन न करें, साथ ही अपने पार्टनर की गलतफहमी को अपनी बातों से सुलझाएं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
रविवार के दिन करें बस ये आसान से उपाय, घर में नहीं होगी पैसों की कमी
Aaj Ka Rashifal 29 June 2025: रविवार के दिन बिगड़ सकती है इन 2 राशियों की किस्मत, सूझबूझ से लें काम; पढ़ें दैनिक राशिफल
संपादक की पसंद