1. Hindi News
  2. धर्म
  3. बुधवार को बन रहे बेहद शुभ संयोग, अगर कर लिया ये उपाय तो हो जाएगी बल्ले-बल्ले

बुधवार को बन रहे बेहद शुभ संयोग, अगर कर लिया ये उपाय तो हो जाएगी बल्ले-बल्ले

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Jul 01, 2025 02:07 pm IST,  Updated : Jul 01, 2025 02:07 pm IST

बुधवार को वरियान योग और हस्त नक्षत्र लगने जा रहा है, ये दोनों बेहद शुभ माने गए हैं। ऐसे में इस दौरान कुछ उपाय अपनाने से आप परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।

हस्त नक्षत्र- India TV Hindi
हस्त नक्षत्र Image Source : SOCIAL MEDIA

बुधवार यानी 2 जुलाई को वरियान योग और हस्त नक्षत्र लग रहा है। ज्योतिष शास्त्र में वरियान योग को बेहद लाभ और सफलतादाक योग माना जाता है। वहीं हस्त शुभ ग्रह चंद्रमा का नक्षत्र है। ऐसे में बुधवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। हस्त नक्षत्र और वरियान योग में कुछ उपाय करना आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है, आइए जानते हैं।

वरियान योग और हस्त नक्षत्र में किये जाने वाले उपायों

  1. अगर आपको हमेशा किसी न किसी प्रकार की मानसिक परेशानी बनी रहती है, तो उससे बचने के लिये हस्त नक्षत्र में आप जिस कमरे में सोते हैं, वहां पर एक मिट्टी के दीये में 2 कपूर जलाएं और पूरे कमरे में उसकी धूप दिखाने के बाद एक कोने में रख दें। ऐसा करने से आप मानसिक रूप से अच्छा फील करने लगेंगे।
  2. अगर आपका पैसा जरूरत से ज्यादा खर्च होता है या आपके घर में पैसा आने के बावजूद बचत नहीं हो पाती, तो इसके लिए हस्त नक्षत्र में रीठा के पेड़ के पास जाकर नमस्कार करना चाहिए और चन्द्रमा के मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र है “ऊँ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:” हस्त नक्षत्र में इस मंत्र का 5 बार जाप करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके खर्चों पर लगाम लगेगा।
  3. यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में स्थायी रूप से सुख-समृद्धि बनी रहे तो हस्त नक्षत्र में घर में श्वेत दक्षिणावर्त्त शंख की स्थापना करें और रोज पूजा के समय उस शंख का उपयोग करें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहेगी।
  4. अगर कुछ दिनों से आपको नौकरी से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो आज घी, पिसी हुई शक्कर और सफेद तिल मिलाकर लड्डू बनाएं और भगवान गणेश को भोग लगाएं। अगर आप तिल के लड्डू न बना पाएं, तो सफेद तिल, थोड़ा-सा घी और थोड़ी पिसी हुई शक्कर अलग-अलग लेकर मन्दिर में दान कर दें। आज के दिन ऐसा करने से नौकरी से संबंधित जो भी परेशानी आपको झेलनी पड़ रही है, उससे आपको जल्द ही मुक्ति मिलेगी।
  5. यदि आपको किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी है, आप अपने कार्यों में बार-बार असफल हो रहे हैं, तो इसके लिए हस्त नक्षत्र में एक सफेद कोरा कागज लें और उस पर चार कपूर की टिकिया रखकर शाम के समय घर के बाहर जला दें। ऐसा करने से आर्थिक कार्यों में धीरे-धीरे करके सफलता मिलने लगेगी।
  6. अगर आप विदेश जाने के इच्छुक हैं, लेकिन विदेश जाने के लिये आपने जो व्यवस्था बना रखी है, उसमें बार-बार किसी न किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, तो हस्त नक्षत्र में सफेद कपड़े में चावल और थोड़ी-सी मिश्री बांध कर बहते जल में प्रवाहित कर दें। आपकी इच्छा जल्द ही पूरी होगी।
  7. अगर आपका व्यापार किसी दूसरे शहर या राज्य में है और आपको अधिक धनलाभ नहीं मिल पा रहा है, तो इसके लिए हस्त नक्षत्र में सफेद सुगंधित पुष्प वाला पौधा गमले में लगाकर अपने ऑफिस में रख दें और उस गमले को अपने ऑफिस की पूर्व दिशा में रख लें। ऐसा करने से आपके व्यापार में धन लाभ होगा और उसकी ख्याति दूर-दूर तक फैलेगी।
  8. अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं या कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो हस्त नक्षत्र में कर सकते हैं और काम की शुरुआत से पहले अपने घर में चांदी की कोई वस्तु लाएं या चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें। ऐसा करने से आपको अपने कार्य में सफलता जरूर मिलेगी।
  9. यदि आपके निवास स्थान पर कोई वास्तु दोष है, जिससे आपको कई तरह की परेशानी महसूस होती है, तो इससे बचने के लिए हस्त नक्षत्र में शिव मन्दिर में जाकर शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और अपने घर की परेशानी को दूर करने के लिये प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपकी परेशानी का हल जल्द ही निकलेगा।
  10. अगर लाख परिश्रम के बाद भी आपके कारोबार की गति ठीक से नहीं चल रही है और आपको मन मुताबिक फायदा नहीं मिल पा रहा है तो इसके लिये हस्त नक्षत्र में सवा किलो चावल या चांदी का दान करना चाहिए और संभव हो तो हस्त नक्षत्र के दौरान गले में सफेद फूलों की माला धारण करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके कारोबार की गति बढ़ने लगेगी।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।