1. Hindi News
  2. धर्म
  3. विजयदशमी पर बन रहे शुभ योगों का इन 3 राशियों को होगा लाभ, जीवन की कई अड़चनों से पाएंगे छुटकारा

विजयदशमी पर बन रहे शुभ योगों का इन 3 राशियों को होगा लाभ, जीवन की कई अड़चनों से पाएंगे छुटकारा

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 10, 2024 11:11 am IST,  Updated : Oct 10, 2024 11:11 am IST

विजयदशमी के दिन शश और मालव्य नाम के शुभ योगों का निर्माण होगा। इन योगों के बनने से किन राशियों को फायदा मिल सकता है, आइए जानते हैं।

Vijaydashmi- India TV Hindi
Vijaydashmi Shub yog Image Source : SOCIAL

विजयदशमी का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन हिंदू धर्म में मान्यता रखने वाले लोग रावण दहन करते हैं। इसके साथ ही इस दिन माता दुर्गा और भगवान श्रीराम की पूजा आराधना भी की जाती है। इस बार विजयदशमी 12 अक्तूबर को है। इस दिन श्रवण नक्षत्र भी रहेगा और शश और मालव्य नाम के राज योगों का निर्माण भी होगा। इन योगों के बनने से राशिचक्र की 3 राशियों को विशेष लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में आपको जानकारी देंगे। 

वृषभ राशि 

आपकी राशि के स्वामी ग्रह शुक्र दशहरे के दिन मालव्य योग का निर्माण करेंगे। इस योग के बनने से आपको आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। दशहरे के बाद जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आपको देखने को मिलेंगे। भौतिक सुख आप प्राप्त कर सकते हैं और उन लोगों से भी आपको लाभ प्राप्त होगा, जिनसे लाभ मिलने की कोई उम्मीद नहीं थी। कला और रचनात्मकता के क्षेत्रों से जुड़े जातक उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। शिक्षा जीवन में भी अनूकूल बदलाव विद्यार्थियों को देखने को मिलेंगे। सोशल मीडिया पर इस राशि के कुछ जातकों को पहचान मिल सकती है। 

तुला राशि 
आपके विचारों में निखार दशहरे के बाद देखने को मिल सकता है। आप भविष्य को लेकर स्पष्ट रुख अपनाएंगे और इसका फायदा भी आपको प्राप्त होगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां भी इस दौरान दूर हो सकती हैं। आपकी राशि से पंचम भाव में विराजमान शनि मेहनत का अच्छा रिजल्ट आपको दे सकते हैं। बेरोजगार लोगों को इस दौरान रोजगार मिलने की संभावना है। लेखन के क्षेत्र से जुड़े इस राशि के लोगों को उन्नति जीवन में प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन में भी अच्छे परिणाम आपको प्राप्त होंगे, घर के लोगों के बीच मेल-मिलाप बढ़ेगा। 

मकर राशि 
शनि के स्वामित्व वाली मकर राशि के लोगों को करियर और कारोबार के क्षेत्र में अच्छे परिमाम दशहरे के बाद मिलेंगे। जो योजनाएं अटकी हुई थीं उनको भी गति मिल सकती है। कहीं पैसा अटका हुआ था तो वो भी अक्तूबर के माह में वापस मिल सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का भी आपको मौका मिलेगा। माता-पिता आपके कार्यों की प्रशंसा इस दौरान कर सकते हैं। इस राशि के कुछ जातकों को विवाह का प्रस्ताव मिलने की भी संभावना है। अगर का खेलकूद से जुड़े क्षेत्रों में हैं तो बड़ी उपलब्धि इस दौरान आपके हाथ लग सकती है। सेहत में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

दशहरे के दिन आजमा लें ये उपाय, पूरा साल खुशियों से भरी रहेगी झोली, धन-धान्य की होगी प्राप्ति

विजयदशमी मनाई जाएगी 12 अक्टूबर को, जान लें इस दिन कब है शस्त्र पूजन और रावण दहन का मुहूर्त

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।