1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Maha Kumbh 2025: पीएम मोदी किस पुण्य काल में लगाएंगे संगम में डुबकी? जानें शुभ मुहूर्त व तिथि

Maha Kumbh 2025: पीएम मोदी किस पुण्य काल में लगाएंगे संगम में डुबकी? जानें शुभ मुहूर्त व तिथि

 Published : Feb 05, 2025 08:15 am IST,  Updated : Feb 05, 2025 08:15 am IST

पीएम मोदी आज सुबह 10 बजे की करीबन प्रयागराज का दौरा करने जा रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी संगम में पवित्र डुबकी भी लगाएंगे। आइए जानते हैं पीएम मोदी किस शुभ समय पर आस्था की डुबकी लगाएंगे?

Mahakumbh 2025- India TV Hindi
पीएम मोदी Image Source : FILE PHOTO

PM Modi In Mahakumbh: 13 जनवरी से शुरू हुआ प्रयागराज का महाकुंभ धीरे-धीरे अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। 26 फरवरी को महाकुंभ का अतिंम स्नान है। आज 5 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी यहां करीबन 2 घंटे समय बिताएंगे। कहा जा रहा कि वे प्रयागराज करीबन 10 बजे पहुंच सकते हैं। जबकि उनके संगम स्नान का समय सुबह करीबन 11 बजे बताया जा रहा है। पीएम के आगमन को लेकर प्रयाग में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि पीएम मोदी किस शुभ मुहूर्त और तिथि में संगम स्नान करने वाले हैं।

Related Stories

कौन-सी है शुभ तिथि?

हिंदू पंचांग के मुताबिक, आज 5 फरवरी को माघ मास की गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि है, इसे धार्मिक दृष्टि से बेहद शुभ माना गया है। इस दिन गंगा स्नान, तप, ध्यान और साधना को शुभकारी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन जो लोग गंगा स्नान या अन्य पवित्र नदी स्नान, तप, ध्यान करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी मौके पर पीएम मोदी आज त्रिवेणी में पवित्र डुबकी लगाएंगे। इस दिन की एक अलग मान्यता भी है, कहा जाता है कि आज ही दिन भीष्म पितामह को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी, इस कारण इस तिथि को भीष्माष्टमी के रूप में भी जाना जाता है। 

धार्मिक मान्यता है कि महाभारत के दौरान बाणों की शय्या पर लेटे हुए भीष्म पितामह ने सूर्य के उत्तरायण होने और शुक्ल पक्ष होने की प्रतीक्षा की थी। इसी अष्टमी तिथि पर भीष्म ने श्रीकृष्ण की सामने अपने प्राण त्यागे थे और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई थी।

हिंदू पंचांग के मुताबिक, भीष्म अष्टमी 5 फरवरी की सुबह 11.30 बजे से लेकर दोपहर 01.41 बजे तक रहेगी। इसी शुभ मुहूर्त में पीएम मोदी संगम में डुबकी लगाने जा रहे हैं।

मासिक दुर्गाष्टमी भी आज

इसके अलावा, इस समय गुप्त नवरात्रि भी चल रही है, जिस कारण आज मासिक दुर्गाष्टमी भी है। माघ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने व मां दुर्गा की आराधना करने वाले व्यक्ति को जीवन में सभी सुख हासिल होते हैं।

क्या है शुभ मुहूर्त व योग?

हिंदू पंचांग की मानें तो माघ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 5 फरवरी की रात 02.30 बजे शुरू होगी और 6 फरवरी की रात 12.35 बजे खत्म होगी। इस दौरान पूजा के लिए शुभ मुहूर्त भी हैं, जिसके लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05.22 से 06.15 बजे तक, प्रात: संध्या सुबह 05.48 से 07.07 बजे तक, विजय मुहूर्त दोपहर 2.25 बजे से 3.09 बजे तक, गोधिल मुहूर्त शाम 06.01 बजे से 06.27 बजे तक, सायान्ह संध्या शाम 06.04 से 07.22 बजे तक,  अमृत काल मुहूर्त शाम 4

00 से 05.31 बजे तक।

इस दिन दो शुभ योग भी बन रहे, जिसमें सर्वार्थ सिद्ध योग और रवि योग हैं। दोनों योग 05 फरवरी की रात 08.33 बजे से 6 फरवरी की सुबह 07.06 तक रहेंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।