1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: टपकता हुआ नल होता है अशुभ का संकेत, आप भी हो सकते हैं पाई-पाई के लिए मोहताज

Vastu Tips: टपकता हुआ नल होता है अशुभ का संकेत, आप भी हो सकते हैं पाई-पाई के लिए मोहताज

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Poonam Shukla
 Published : Dec 11, 2022 09:05 am IST,  Updated : Dec 11, 2022 09:05 am IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे टपकते नल के वास्तु दोष के बारे में। घर का टपकता नल फिजूलखर्ची का सूचक है

freepik- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: वास्तुशास्त्र के नियमों को ध्यान में रखकर हम अपने जीवन में खुशहाली ला सकते हैं। लेकिन उसके लिए हमें कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। कई बार हमारे घर के नल से पानी थोड़ा-थोड़ा टपकता रहता है। लेकिन हम थोड़ा कम होने के कारण ध्यान नहीं दे पाते। ये छोटी-छोटी गलतियां बाद में भारी पड़ जाती है। 

Shivling Puja: शिवलिंग में भूलकर भी न चढ़ाएं ये चीजें, जानिए पूजा करने का सही नियम

वास्तु के अनुसार अगर घर के किसी भी हिस्से में नल टपकता है तो ये अच्छा नहीं माना जाता है। घर का टपकता नल फिजूलखर्ची का सूचक है और खासकर कि अगर घर की रसोई का नल टपकता है तो ये और भी खराब है। क्योंकि रसोई में अग्नि का निवास होता है और जहां आग और पानी एक साथ हो वहां परेशानियां शुरू हो जाती है।

Vastu Tips: डाइनिंग रूम में भूलकर भी न करवाएं ये कलर, घर से चली जाएगी बरकत

इससे घर का कोई सदस्य बीमार हो सकता है, व्यापार में नुकसान या किसी टूट-फूट में पैसा जा सकता है। साथ ही पानी के फिजूल बहने से वरूण देव का दोष भी लगता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। अतः इस तरह की परेशानियों से बचने के लिए, घर में टपकते नल को जल्द से जल्द ठीक करा लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म