1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: घर में रखें मिट्टी की ये एक चीज, धन की कभी नहीं होगी कमी, परिवार भी रहेगा खुशहाल

Vastu Tips: घर में रखें मिट्टी की ये एक चीज, धन की कभी नहीं होगी कमी, परिवार भी रहेगा खुशहाल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jun 29, 2023 10:25 am IST,  Updated : Jun 29, 2023 10:25 am IST

Vastu Tips: आचार्य इंदु प्रकाश से आज वास्तु शास्त्र में जानिए कि घर में सुख-समृद्धि और धन प्राप्ति के लिए क्या उपाय करना चाहिए।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: आज जब फ्रिज का चलन तेजी से बढ़ रहा है वहीं कुछ घर ऐसे भी है जहां पानी के लिए मिट्टी के बर्तन उपयोग में लाए जाते हैं। मिट्टी के बर्तन का पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर रखना वास्तु के हिसाब से भी काफी शुभ माना जाता है। आज वास्तु शास्त्र में बात करेंगे सुराही के बारे में। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि आखिर सुराही घर में रखने से क्या फायदा होता है। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार पानी से भरी एक सुराही घर में जरूर रखनी चाहिए। घर में पानी से भरी सुराही रखने से धन की कभी कमी नहीं होती।  सुराही न मिले तो मिट्टी का छोटा घड़ा रखना भी लाभदायक होता है। वहीं ध्यान रखें कि इसमें हमेशा पानी भरा होना चाहिए तभी परिवार में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहेगी। वास्तु के मुताबिक, सुराही या मिट्टी का घड़ा रखने के लिए उत्तर दिशा का चुनाव करना चाहिए, क्योंकि उत्तर दिशा को जल के देवता की दिशा माना जाता है।

वास्तु के अनुसार, मिट्टी का घड़ा कभी खाली नहीं रखना चाहिए। उसमें हमेशा पानी भरकर ही रखें। वहीं अगर आप अपने करियर में सफलता चाहते हैं तो रोजाना शाम के समय मिट्टी के घड़े के पास दीपक और कपूर जलाएं। इसके अलावा मिट्टी का घड़ा कभी भी गैस के पास नहीं रखना चाहिए वरना इससे घर में आर्थिक समस्या आती है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Devshayani Ekadashi 2023: आज से योग निद्रा में जाएंगे नारायण, जानिए देवशयनी एकादशी व्रत पूजा विधि और महत्व

Chaturmas 2023: चातुर्मास में इन नियमों का करें पालन, भगवान नारायण देंगे आपको धन और सौभाग्य का आशीर्वाद

Guruwar ke Upay: गुरुवार के दिन बस कर लें इनमें से कोई भी 1 उपाय, हर तरफ से बरसेगी खुशहाली, जानें क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म