1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Dream: सपने में दिख जाए ये सुंदर पक्षी तो समझ लें, पलट जाएगी किस्मत

Dream: सपने में दिख जाए ये सुंदर पक्षी तो समझ लें, पलट जाएगी किस्मत

 Published : Dec 02, 2022 11:52 am IST,  Updated : Dec 02, 2022 11:52 am IST

Dream: सपने में दिखाई दे ये पक्षी तो समझ लें खत्म होने वाली है आपकी परेशानी। हर सपने का कोई न कोई अर्थ होता है, सपनों से भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मोर का सपने में दिखाई देना बेहद शुभ माना जाता है।

Dream- India TV Hindi
Dream Image Source : FREEPIK

Dream: सपने में मेर दिखाई देना हृबहुत शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में मोर का एक विशेष स्थान है। मोर भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय के वाहन हैं। जितना धार्मिक महत्व मोर का है, उतना ही महत्व मोर पंख का भी है। वैसे तो मोर हम सभी ने देखे हैं, यदि कहीं जाते वक्त या सपने में मोर दिखाई दे जाए तो शुभ माना जाता है। आप इन सपनों से भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हर सपने का कोई न कोई अर्थ होता है। 

Vastu Tips: भूलकर भी थाली में न परोसें 3 रोटियां, वरना घर में मंडराएंगे आर्थिक संकट के बादल और छाएगी दरिद्रता

  1. सपने में मोर का पंख देखना शुभ संकेत माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि सपने में मोर का पंख देखना आने वाले समय में आपको हर क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्ति होने का संकेत है।
  2. सुबह ऑफिस या कार्य क्षेत्र के लिए निकले हैं और इस समय आपको जाते समय मोर दिखाई दे जाए तो यह आपके लिए बेहद शुभ माना जाता है। यह इशारा करता है कि आपको आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलने वाली है। 
  3. स्‍वप्‍नशास्‍त्र के अनुसार अगर सपने में आपको एक से अधिक मोर दिखाई दें तो समझ लें कि कुछ बेहद खास होने वाला है। मान्‍यता है कि यह आपके लिए भाग्‍य में होने वाले प्रबल सुखद बदलाव का संकेत होता है।
  4. नाचता हुआ मोर बहुत कम दिखाई देता है। मान्यताओं के अनुसार यदि किसी व्यक्ति ने नाचता हुआ मोर दिखा लिया है तो ये आपके भविष्य में होने वाली समस्याओं की तरफ इशारा करता है। नाचता मोर देखना ये भी संकेत करता है कि आपके जीवन में कुछ बदलाव होने वाला है।
  5. उड़ता हुआ मोर देखना दुर्लभ है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को अचानक से उड़ता हुआ मोर दिखाई दे जाए तो यह उस व्यक्ति के लिए बहुत शुभ माना जाता है। उस व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होने वाली है।
  6. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि आप घर से निकले हैं और रास्ते में आपको मोर कहीं जाता हुआ दिखाई देता है तो समझ लीजिए आपकी किस्मत चमकने वाली है। यह संकेत आपकी किस्मत पलट देगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Gemini Weekly Horoscope 5th-11th December 2022: नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा है, विद्यार्थी लापरवाही न करें

Taurus Weekly Horoscope 5th-11th December 2022: स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो सकती है, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म