1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. घर में सूखे फूल रखने से मुरझा सकती है आपकी किस्मत, ध्यान से समझें फूलों से जुड़े ये वास्तु टिप्स

घर में सूखे फूल रखने से मुरझा सकती है आपकी किस्मत, ध्यान से समझें फूलों से जुड़े ये वास्तु टिप्स

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Pallavi Kumari
 Published : May 12, 2023 09:22 am IST,  Updated : May 12, 2023 09:22 am IST

flowers vastu tips: अगर आप अपने घर में सूखे फूल रखेंगे तो इससे आपके घर का वास्तु खराब होगा। कैसे, आइए समझते हैं।

dry_flowers- India TV Hindi
dry_flowers Image Source : DREAMSTIME

flowers vastu tips: फूलों की सजावट से घर सुंदर लगता है। फूल घर की एनर्जी बदल सकते हैं लेकिन तब क्या जब ये आपके घरों में वास्तु दोष पैदा करने लगे। जी हां, अगर आप अपने घरों में सूखे फूलों को इक्ट्ठा करके रखते हैं या फिर नजरअंदाज करके कई दिनों के लिए छोड़ देते हैं तो इससे आपके घर की एनर्जी खराब हो सकती है। इसलिए आचार्य इंदुप्रकाश कहते हैं कि घर में कभी भी सूखे हुए या मुरझाए हुए फूल नहीं रखने चाहिए। इसके बजाय ताजे और खुशबू वाले फूल रखने चाहिए।

पॉजिटीवली चार्जड होते हैं फूल

ताजे फूल अद्भुत रूप से ऊर्जा का सृजन करते हैं। इनके द्वारा उत्पन्न ऊर्जा पॉजिटीवली चार्जड होती है। चीनी वास्तु शास्त्र में इसे यांग  एनर्जी के नाम से जाना जाता है। ताजे फूल जहां कहीं रहते हैं, वहां अन्य प्राणियों को अपनी पॉजिटिव ऊर्जा से सराबोर कर देते हैं, लेकिन यही फूल सूखते ही नकारात्मक ऊर्जा छोड़ने लगते हैं और सूखे फूलों के आस-पास रहने वाले जीवित  मनुष्य अपनी ऊर्जा का क्षय महसूस करने लगते हैं। 

शनि जयंती 2023: 90% लोग शनि मंदिर जाकर करते हैं ये 1 गलती, कहीं हो न जाएं वक्र दृष्टि के शिकार!

किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब है तो उसके कमरे में ताजे फूलों का गुलदस्ता रामबाण साबित होता है, लेकिन यही फूल सूखने के बाद उनके लिये समस्या बन सकते हैं । इसलिए फूलों के सूखने के बाद उन्हें तुरंत वहां से उठा लेना चाहिए। वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा सूखे फूलों के बारे में। उम्मीद है आप इस वास्तु टिप्स को अपनाकर जरुर लाभ उठाएंगे। 

बेडरूम में बेड की दिशा क्या होनी चाहिए? जानें और इन गलतियों से बचें

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म