1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. घर में रखी रंग- बिरंगी मोमबत्तियां जलाने से मां लक्ष्‍मी होती हैं खुश, बरसाती हैं धन, बस इस दिशा में जलाएं इस रंग की मोमबत्ती

घर में रखी रंग- बिरंगी मोमबत्तियां जलाने से मां लक्ष्‍मी होती हैं खुश, बरसाती हैं धन, बस इस दिशा में जलाएं इस रंग की मोमबत्ती

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : May 22, 2023 11:54 am IST,  Updated : May 22, 2023 12:51 pm IST

Vastu Tips: कैंडल्स लगाने से घर में एनर्जी का संतुलन बना रहता है। ये नेगेटिव एनर्जी को दूर करके उसे पॉजिटिव एनर्जी में बदल देते हैं।

VASTU TIPS- India TV Hindi
VASTU TIPS Image Source : PEXELS

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अन्य दिशाओं में कैंडल्स के कलर के बारे में। सबसे पहले जानेंगे पूर्व दिशा में कैंडल्स के कलर चयन के बारे में। पूर्व दिशा में हरे रंग की कैंडल्स लगानी चाहिए, इससे जीवन की गति बनी रहती है और आप तरक्की करते जाते हैं। इसके अलावा पश्चिम दिशा में सफेद रंग की मोमबत्ती लगानी चाहिए। वहीं उत्तर दिशा में काले रंग की कैंडल लगाना अच्छा माना जाता है। 

वायव्य कोण, यानी उत्तर-पश्चिम दिशा के कोने में सफेद रंग की कैंडल्स लगाना ठीक होता है। नैऋत्य कोण, यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा में पीले रंग की कैंडल्स लगाना अच्छा होता है। इनके अलावा ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा में सफेद रंग की कैंडल्स लगानी चाहिए, जबकि आग्नेय कोण, यानी दक्षिण-पूर्व दिशा के कोने में हरे रंग की कैंडल्स का चुनाव करना अच्छा होता है। 

दिशाओं की अनुसार रंग चयन करके कैंडल्स लगाने से आपको उस दिशा के शुभ फल प्राप्त होते हैं। कैंडल्स लगाने से घर में एनर्जी का संतुलन बना रहता है। ये नेगेटिव एनर्जी को दूर करके उसे पॉजिटिव एनर्जी में बदल देते हैं। कहते हैं कैंडल्स से निकलने वाली ऊर्जा निगेटिव ऊर्जा को काट देती है जिससे पॉजिटिव एनर्जी अपने आप ही बढ़ जाती है। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी परआप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

वास्तु टिप्स: बच्चों का पढ़ाई में नहीं लग रहा मन तो जरूर आजमाकर देखें मोमबत्ती के ये टोटके, है बेहद असरदार 

वास्तु टिप्स: कैसे जलाते हैं आप मोमबत्ती? ध्यान रखेंगे ये बातें तो घर में धन की बारिश करा सकता है ये छोटा सा उपाय

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म