1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. वास्तु टिप्स: कैसे जलाते हैं आप मोमबत्ती? ध्यान रखेंगे ये बातें तो घर में धन की बारिश करा सकता है ये छोटा सा उपाय

वास्तु टिप्स: कैसे जलाते हैं आप मोमबत्ती? ध्यान रखेंगे ये बातें तो घर में धन की बारिश करा सकता है ये छोटा सा उपाय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : May 20, 2023 06:47 am IST,  Updated : May 20, 2023 06:53 am IST

Vastu Tips for Candles: कैंडल्स लगाने से घर में एनर्जी का संतुलन बना रहता है। ये नेगेटिव एनर्जी को दूर करके उसे पॉजिटिव एनर्जी में बदल देते हैं।

Vastu Tips for Candles- India TV Hindi
Vastu Tips for Candles Image Source : PEXELS

Vastu Tips for Candles: वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मोमबत्ती के बारे में। चीनी वास्तु में मोमबत्ती का बहुत खास महत्व है। आजकल बाजार में कई तरह की अलग-अलग डिजाइन वाली मोमबत्तियां, यानी कि कैंडलस देखने को मिलती है।  घर में अलग-अलग स्टाइल में लगी अलग-अलग रंगों की कैंडल्स बहुत ही सुंदर लगती हैं।  ये घर के माहौल में चार चांद लगा देती हैं और उसे खुशनुमा बना देती हैं। कैंडल्स लगाने से घर में एनर्जी का संतुलन बना रहता है। ये नेगेटिव एनर्जी को दूर करके उसे पॉजिटीव एनर्जी में बदल देते हैं। 

इस दिशा में मोमबत्ती जलाना शुभ

कैंडल्स लगाने से घर में एनर्जी का संतुलन बना रहता है। ये नेगेटिव एनर्जी को दूर करके उसे पॉजिटिव एनर्जी में बदल देते हैं। कहते हैं कैंडल्स से निकलने वाली ऊर्जा निगेटिव ऊर्जा को काट देती है जिससे पॉजिटिव एनर्जी अपने आप ही बढ़ जाती है। 

लेकिन कैंडल्स लगाने के लिए जगह का चुनाव करते समय विशेष ध्यान रखना चाहिए। घर की पूर्व, उत्तर-पूर्व और दक्षिण दिशा में मोमबत्ती जलाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।  

इस दिशा में मोमबत्ती न जलाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में मोमबत्ती नहीं जलानी चाहिए। क्योंकि इस दिशा में जलाने से घर में तनाव व अशांति फैलती है। वहीं ऑफिस के उत्तर-पश्चिम दिशा में मोमबत्ती जलाने से बचें। इससे बिजनेस पार्टनर के साथ किसी तरह का मनमुटाव का सामना करना पड़ सकता है। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Vastu Tips: घर में हमेशा इस दिशा में और ऐसी फैमिली फोटो लगाना होता है शुभ, यहां जानिए वास्तु नियम

शनिदेव की पूजा किस दिन और कितने बजे करना होता है शुभ? इस समय करने से मिलता कई गुना ज्यादा लाभ

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म