1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शनिदेव की पूजा किस दिन और कितने बजे करना होता है शुभ? इस समय करने से मिलता कई गुना ज्यादा लाभ

शनिदेव की पूजा किस दिन और कितने बजे करना होता है शुभ? इस समय करने से मिलता कई गुना ज्यादा लाभ

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : May 18, 2023 08:26 am IST,  Updated : May 18, 2023 08:30 am IST

Shani Dev: आइए जानते हैं शनिदेव की पूजा किस समय करना फलदायी माना जाता है और शनिदेव की पूजा करने का सही समय क्या है।

शनिदेव की पूजा किस दिन और कितने बजे करना होता है शुभ?- India TV Hindi
शनिदेव की पूजा किस दिन और कितने बजे करना होता है शुभ? Image Source : INSTAGRAM/ BHAKTIRUS_INDIA

Shani Dev:  न्याय के देवता शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर शुभ और अशुभ फल देते हैं। भले ही ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को क्रूर ग्रह माना गया है, लेकिन इतना तो तय है कि वह कर्म के आधार पर लोगों को फल देते हैं। कहा जाता है कि जब-जब शनिदेव प्रसन्न होते हैं वह व्यक्ति के जीवन में ढेर सारी खुशियां भर देते हैं। अगर वह किसी पर मेहरबान हो जाएं उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

लेकिन जब व्यक्ति कुछ गलत करता है, तो शनि के प्रकोप से भी नहीं बचा जा सकता है। ऐसे में लोग शनिदेव को प्रसन्न करने और उनकी सजा से बचने के लिए विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं शनिदेव की पूजा करने का सही समय क्या है। 

शनिदेव की पूजा करने का सही समय क्या है? 

यूं तो शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित माना गया है। कहा जाता है कि जो भक्त सच्चे मन से शनि की अराधना करता है शनिदेव उसपर अपनी कृपा बरसाते हैं। वहीं शास्त्रों के अनुसार शनिदेव की पूजा सूर्योदय के पहले और सूर्यास्त के बाद करना शुभ माना गया है। इस समय पूजा करने से वह भक्तों पर प्रसन्न होते हैं। 

 

इस समय भूलकर भी न करें शनिदेव की पूजा

शास्त्रों के अनुसार, शनि और सूर्य एक दूसरे के विरोधी हैं। एक तरफ जहां सूर्य देव में विराजित हैं तो वहीं शनि देव पश्चिम दिशा में। दोनों एक दूसरे के अपोजिट विराजमान हैं। ऐसे में जब सूर्योदय होता है तो सूरज की किरणें शनिदेव की पीठ पर पड़ती है। यही वजह है कि इस समय शनिदेव कोई भी पूजा स्वीकार नहीं करते हैं। 

शनिदेव की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां

  1. शनिदेव की पूजा के दौरान कभी भी उनकी आंखों में न देखें। इस बात का ध्यान रखें कि जब आप भी शनि की पूजा करें या तो आपकी आंखें बंद हों या फिर आप शनिदेव के चरणों की तरफ देखें। क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि शनिदेव की आंखों में आंखें डालकर देखने से जीवन पर नकारात्मक असर पड़ता है। 
  2. शनिदेव की पूजा करते वक्त आपका मुंह पश्चिम की तरफ होना चाहिए। 
  3. शनिदेव की पूजा के दौरान रंगों का भी खास ध्यान रखें। जब भी शनिदेव की पूजा करें तो लाल रंग के कपड़े पहनने से बचें। आप उनके प्रिय रंग जैसे नीले और काले वस्त्र पहन सकते हैं।
  4. शनिदेव के मंदिर में उन्हें पीठ नहीं दिखानी चाहिए। इससे शनिदेव नाराज हो सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इंडियाटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

ये भी पढ़ें - 

अकाल मृत्यु को बुलावा देता है इस दिशा में खाना खाना, जानें खाने की सही दिशा कौन सी है?

शनि जयंती 2023: 90% लोग शनि मंदिर जाकर करते हैं ये 1 गलती, कहीं हो न जाएं वक्र दृष्टि के शिकार!

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।