1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. वास्तु टिप्स: बच्चों का पढ़ाई में नहीं लग रहा मन तो जरूर आजमाकर देखें मोमबत्ती के ये टोटके, है बेहद असरदार

वास्तु टिप्स: बच्चों का पढ़ाई में नहीं लग रहा मन तो जरूर आजमाकर देखें मोमबत्ती के ये टोटके, है बेहद असरदार

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Sushma Kumari
 Published : May 21, 2023 10:40 am IST,  Updated : May 21, 2023 10:41 am IST

Vastu Tips: दक्षिण दिशा में कैंडल जलाने के लिए लाल रंग की कैंडल का चुनाव करना चाहिए। इससे बच्चे को किसी प्रकार का भय नहीं होगा और वह पढ़ाई में अच्छे से कॉन्सन्ट्रेट कर पाएगा।

 Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : PEXELS

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बच्चों के कमरे में कैंडल्स लगाने के बारे में। अगर आपके बच्चे को पढ़ते वक्त डर लगता है या उसे किसी प्रकार का भय सताता है, जिसके चलते वह अपनी पढ़ाई में अच्छे से कॉन्सन्ट्रेट नहीं कर पाता है या एक ही चीज को बार-बार दोहराता रहता है। 

ऐसी स्थिति से बचने के लिए या उसके भय को दूर करने के लिए उसके स्टडी रूम या जहां भी वो बैठकर पढ़ाई करता है, वहां पर दक्षिण दिशा में एक कैंडल जलाकर रख दें और जब तक वह पढ़ता रहे, वहां कैंडल जली रहने दें। बच्चों के कमरे की पूर्वी, उत्तर-पूर्वी या दक्षिणी भाग में मोमबत्ती जलाने से बच्चे पढ़ाई की ओर आकर्षित होते हैं, उनका पढ़ाई में मन लगता है। साथ ही उनकी बौद्धिक क्षमता बढ़ती है। 

साथ ही आपको ये भी बता दूं कि उस दिशा में किस रंग की कैंडल लगानी चाहिए। दक्षिण दिशा का संबंध अग्नि से है और अग्नि का संबंध लाल रंग से है। अतः दक्षिण दिशा में कैंडल जलाने के लिए लाल रंग की कैंडल का चुनाव करना चाहिए। इससे बच्चे को किसी प्रकार का भय नहीं होगा और वह पढ़ाई में अच्छे से कॉन्सन्ट्रेट कर पाएगा। लेकिन अगर आपको अन्य दिशाओं में भी कैंडलस लगानी हो, तो आप लगा सकते हैं, परन्तु सही रंगों का चुनाव दिशा के अनुसार ही करना चाहिए।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी परआप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Vastu Tips: घर में हमेशा इस दिशा में और ऐसी फैमिली फोटो लगाना होता है शुभ, यहां जानिए वास्तु नियम

शनिदेव की पूजा किस दिन और कितने बजे करना होता है शुभ? इस समय करने से मिलता कई गुना ज्यादा लाभ

वास्तु टिप्स: कैसे जलाते हैं आप मोमबत्ती? ध्यान रखेंगे ये बातें तो घर में धन की बारिश करा सकता है ये छोटा सा उपाय

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म