1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: इस दिशा में किचन का होना माना जाता है बेहद अशुभ, घर-परिवार पर पड़ता है बुरा प्रभाव

Vastu Tips: इस दिशा में किचन का होना माना जाता है बेहद अशुभ, घर-परिवार पर पड़ता है बुरा प्रभाव

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 31, 2024 07:00 am IST,  Updated : Jan 31, 2024 07:00 am IST

Vastu Tips: किचन घर का सबसे अहम हिस्सा होता है। ऐसे में किचन से जुड़े वास्तु नियमों का खास ख्याल रखना चाहिए अन्यथा इसका प्रभाव परिवार के सदस्यों पर भी पड़ेगा। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं किचन से संबंधी वास्तु नियमों के बारे में।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FILE IMAGE

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे फ्लैट में किचन की दिशा के बारे में। वास्तु शास्त्र के सामान्य नियमों की तरह ही फ्लैट में भी दक्षिण-पूर्व या दक्षिण दिशा मे किचन होना सबसे अच्छा माना गया है। मजबूरी में पूर्व या पश्चिम दिशा की किचन कुछ उपायों के साथ ग्राह्य है, लेकिन दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पश्चिम, उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की किचन किसी भी दशा में ग्राह्य नहीं है। दक्षिण-पश्चिम दिशा की किचन दाम्पत्य रिश्ते को नुकसान पहुंचाती है।

उत्तर-पश्चिम दिशा में बनी हुई रसोई कभी पूरी नहीं पड़ती। उत्तर दिशा में बनाए गए भोजन को ग्रहण करने से मन में बहुत तरह के भय बैठ जाते हैं। पुत्र पिता की अवज्ञा करता है, दोनों के रिश्ते खराब होने की नौबत आ जाती है। उत्तर-पूर्व दिशा में बनाई गई रसोई से अवसर नष्ट हो जाते हैं, बाधाएं आती है, घर में भावना और प्रेम का बहाव नष्ट हो जाता है। अगर आप पहले से फ्लैट ले चुके हैं और आपका किचन इन दिशाओं में है तो उसके लिए आपको अलग से विशेष उपाय करने चाहिए। 

वास्‍तु के मुताबिक, किचन में लाल और पीले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपका किचन साउथ या फिर साउथ-ईस्ट दिशा में है तो आपको काले या नीले रंग का स्‍लैब न लगवाएं। आप ग्रेनाइट की स्‍लैब या फिर मार्बल का स्‍लैब लगा सकते हैं।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

31 January 2024 Ka Panchang: जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

February Shubh Muhurat 2024: फरवरी में इतने दिन बजेगी शहनाई, यहां जानें शादी-गृह प्रवेश और नामकरण के लिए मिलेंगे कितने शुभ मुहूर्त

Mauni Amavasya 2024: पितरों को प्रसन्न करने के लिए मौनी अमावस्या के दिन जरूर करें ये काम, यहां जानिए सही तिथि और महत्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म