1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. नमक-लौंग का ये छोटा सा उपाय ला सकता है घर में बरकत, दूर होगी पैसों की तंगी और बनी रहेगी सकारात्मकता

नमक-लौंग का ये छोटा सा उपाय ला सकता है घर में बरकत, दूर होगी पैसों की तंगी और बनी रहेगी सकारात्मकता

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Jul 05, 2026 12:00 am IST,  Updated : Jul 05, 2026 12:00 am IST

वास्तु शास्त्र में नमक और लौंग का एक सरल उपाय नकारात्मक ऊर्जा कम करने और घर में बरकत बनाए रखने वाला माना गया है। जानिए नमक-लौंग का ये छोटा सा उपाय करने का सही तरीका क्या है, जिससे घर में पैसों की तंगी दूर होगी और सकारात्मकता बनी रह सकती है।

vastu upay- India TV Hindi
नमक-लौंग का असरदार उपाय Image Source : PEXELS

आजकल हर कोई अच्छी जिंदगी जानी चाहता है, जिसके लिए अच्छी कमाई की जरूरत होती है। बहुत बार लोग पैसा तो कमा लेते हैं, लेकिन वो कहां जाता पता ही नहीं चलता। अगर अच्छी कमाई के बावजूद घर में पैसा टिक नहीं रहा या बार-बार आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो वास्तु शास्त्र में कुछ आसान उपाय बताए गए हैं। इन्हीं में से एक नमक और लौंग का उपाय भी है, जिसे घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला माना जाता है। जानिए इस उपाय के बारे में। 

नमक और लौंग का महत्व

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की ऊर्जा का असर परिवार की सुख-शांति और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। मान्यता है कि नमक नकारात्मक ऊर्जा को कम करने में मदद करता है, जबकि लौंग की सुगंध घर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने का प्रतीक मानी जाती है।

ऐसे करें यह उपाय

इस उपाय के लिए एक कांच की कटोरी लें और उसमें थोड़ा-सा मोटा नमक भर दें। अब उसमें चार या पांच लौंग रखकर घर के किसी ऐसे कोने में रखें, जहां वह सुरक्षित रहे। कई लोग इस उपाय को घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए अपनाते हैं।

क्या है मान्यता?

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इस उपाय से घर में नकारात्मकता कम होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। माना जाता है कि इससे आर्थिक स्थिति में सुधार, धन की आवक और घर में सुख-शांति बनी रहने में मदद मिल सकती है। साथ ही लौंग की खुशबू से घर का वातावरण भी ताजगी भरा महसूस होता है।

बाथरूम के लिए भी उपाय

अगर बाथरूम से जुड़ा कोई वास्तु दोष माना जाता है, तो वहां एक कटोरी में क्रिस्टल नमक भरकर किसी सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी जाती है। ध्यान रखें कि समय-समय पर उस नमक को बदलते रहें। मान्यता है कि इससे वहां की नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और वातावरण अधिक संतुलित बना रहता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: तुलसी के पास न लगाएं ये 5 पौधे, वास्तु में बताया है अशुभ, धन हानि और कलह का बन सकते हैं कारण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म