Mopping Vastu Rules: हिंदू धर्म में हर काम को करने का एक विशेष समय बताया गया है। इसके बारे में विस्तार से वास्तु शास्त्र में पढ़ा जा सकता है। वास्तु विज्ञान में कहा गया है कि घर की हर गतिविधि का सीधा संबंध वहां की ऊर्जा से होता है। जैसे घर की दिशा, वस्तुओं का स्थान या सफाई करने का समय ये सब कुछ व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव डालता है।
इसी तरह पोछा लगाने के भी कुछ खास नियम होते हैं। ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि गलत समय या दिन में पोछा लगाने से न केवल नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, बल्कि देवी-देवता भी अप्रसन्न हो सकते हैं। चलिए जानते हैं पोछा लगाने के क्या नियम बताए गए हैं और और किस समय पोछा करना सबसे शुभ माना गया है।
गुरुवार को पोछा लगाने से बचें
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, गुरुवार के दिन पोछा लगाना शुभ नहीं माना जाता। यह दिन बृहस्पति देव का होता है, जो ज्ञान और समृद्धि के प्रतीक हैं। इस दिन पोछा लगाने से बृहस्पति देव नाराज हो सकते हैं, जिससे घर में धन और सौभाग्य का प्रवाह रुक सकता है।
एकादशी के दिन न लगाएं पोछा
एकादशी के दिन पोछा लगाना भी वास्तु दोष माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और उपवास किया जाता है। पोछा लगाने से धार्मिक माहौल पर बुरा असर पड़ता है और परिवार में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है।
पोछा लगाने का सही समय
वास्तु के अनुसार, पोछा लगाने का सबसे शुभ समय ब्रह्म मुहूर्त है यानी सूर्योदय से करीब डेढ़ घंटे पहले का समय। इस समय सफाई करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। अगर सुबह बहुत जल्दी संभव न हो, तो सूर्योदय के तुरंत बाद भी पोछा लगाना शुभ माना गया है।
इस समय न लगाएं पोछा
दोपहर या सूर्यास्त के बाद पोछा लगाने से बचना चाहिए। दोपहर में सूरज की ऊर्जा अपने चरम पर होती है और सफाई करने से यह ऊर्जा व्यर्थ चली जाती है। वहीं सूर्यास्त के बाद पोछा लगाने से घर की सकारात्मक ऊर्जा घटती है और नकारात्मकता बढ़ती है।
दिशा का रखें ध्यान
पोछा लगाते समय दिशा का भी ध्यान रखना चाहिए। पोछा लगाने की शुरुआत उत्तर दिशा से करें और इसके बाद पूरे घर में पोछा लगाएं। साथ ही पानी में थोड़ा सफेद नमक जरूर मिला लें। इससे नेगेटिविटी दूर होती है और फर्श अच्छे से क्लीन हो जाता है। वास्तु अनुसार, सप्ताह के तीन दिन रविवार, मंगलवार और गुरुवार को पोछे के पानी में नमक नहीं मिलाना चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Lucky Gemstone: भाग्य जगाने वाला रत्न! पहनते ही खुलेंगे तरक्की के रास्ते, दूर होगी पैसों की किल्लत