1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Papa Lucky Girl: क्या आप भी हैं अपने पापा की लकी चार्म? इन तारीखों में पैदा हुईं लड़कियां करती हैं अपने पिता का भाग्य तय

Papa Lucky Girl: क्या आप भी हैं अपने पापा की लकी चार्म? इन तारीखों में पैदा हुईं लड़कियां करती हैं अपने पिता का भाग्य तय

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Aug 24, 2022 12:13 pm IST,  Updated : Aug 24, 2022 01:47 pm IST

ज्योतिष विज्ञान में अंको का बहुत महत्व होता है। जन्म से ही तय हो जाता है की व्यक्ति का व्यहवार कैसा होगा। ठीक उसी तरह जन्म की तारीखें भी बहुत कुछ तय करती हैं।

Papa Lucky Girl- India TV Hindi
Papa Lucky Girl Image Source : FREEPIK

Numerology Predictions by birth: कहा जाता है एक पापा ही अपनी बेटी के सुपर हीरो होते है। 100 दर्द हो पर पापा अपनी बेटी के सामने कभी वो दर्द नहीं दिखाते। साथ ही अपनी बेटा की खुशी को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करते है। खुद अच्छे कपड़े नहीं पहनेंगे पर जीवन भर कोशिश करेंगे की उनकी लाड़ली दुनिया की सबसे कीमती कपड़े पहने। बाप और बेटी का रिश्ता बेहद ही अनमोल होता है। वहीं ज्योतिष विज्ञान में अंको का बहुत महत्व होता है। जन्म से ही तय हो जाता है की व्यक्ति का व्यहवार कैसा होगा। ठीक उसी तरह जन्म की तारीखें भी बहुत कुछ तय करती हैं। चालिए आज जानते हैं इन खास तारीखों में अगर कोई लड़की पैदा होती है तो वह सिर्फ अपना ही नहीं बल्की अपने पिता का भी भाग्य बनाती है। वह अपने पिता के लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित होती हैं।

freepik
Image Source : FREEPIKPapa Lucky Girl

Ganesh Chaturthi 2022: शुभ योग में हो रहा है गणपति बप्‍पा का आगमन, जानें स्‍थापना-विसर्जन मुहूर्त

मेहनती होती हैं इन तारीखों में जन्मी लड़कियां  

ज्योतिष विज्ञान के अनुसार किसी भी महीने की  3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मी लड़कियां बहुत ही ज्यादा मेहनती होती है। इन तारीखों में जिनका जन्म होता है उनका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक में पैदा हुई बेटियां बहुत ही उदार स्वभाव की होती हैं। वह अपने मंजिल को पाने के  किसी भी हद तक मेहनत करने को तैयार रहती हैं। साथ ही अपने परिवार वालों को हर कदम में गर्व कराती हैं। मूलांक 3 वाली लड़कियां अपने साथ अपने पिता का भी भाग्य लेकर पैदा होती हैं। इनके जीवन में मुश्किलें कम होती हैं और आती भी हैं तो ये अपने बुद्धि से उसे पार कर लेती हैं। इन पर माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

freepik
Image Source : FREEPIKPapa Lucky Girl

लग्जरी लाइफ

मूलांक 3 की लड़कियां अपनी पारिवारिक लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ के प्रति बहुत ही सजग रहती हैं। ये लोग दूसरे की मदद करने से पीछे नहीं हटती हैं। इनके अंदर नेतृत्व की अच्छी क्षमता होती है। ये लोग किसी के आगे झुकना पसंद नहीं करती हैं। लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती हैं। मूलांक 3 की लड़कियां मेहनती और बुद्धिमान होती हैं। ये मेहनत के दम पर लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकती हैं। जिस काम में हाथ डालती हैं उसमें सफलता हासिल कर लेती हैं। इन्हें हर काम में किस्मत का खूब साथ मिलता है। 

Vastu Tips: आम के पत्ते से ऐसे करें श्री गणेश का श्रृंगार, होगी धन की बारिश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म