Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. क्या आपको रात में सोते समय बुरे सपने आते हैं? तकिए के नीचे रखें ये 4 चीजें

क्या आपको रात में सोते समय बुरे सपने आते हैं? तकिए के नीचे रखें ये 4 चीजें

Written By: Pallavi Kumari Published : Nov 22, 2022 03:10 pm IST, Updated : Nov 22, 2022 03:10 pm IST

कई बार हम खुद या फिर घर के बच्चे बुरे सपने से परेशान हो जाते हैं। ऐसे में आप इन तरीकों से उन्हें शांत कर सकते हैं और बुरे सपनों को आने से रोक सकते हैं।

dreams- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK dreams

घर में कई बार वास्तु दोषों के वजह से हमें बुरे सपने आने लगते हैं। तो, कई बार गंदे बिस्तर, गंद पांव सोने और स्ट्रेस में सोने पर बुरे सपने परेशान करते हैं। ये घटना किसी के भी साथ हो सकती है। चाहे आप बड़े हों या बात आपके बच्चों की है। लेकिन, कई बार मंगल, शनि और राहु केतु जैसे ग्रहों के भारी होने से भी बुरे सपने आने लगते हैं। ऐसी स्थिति में कुछ धार्मिक टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। जैसे

1. तकिए के नीचे रखें मोरपंख

आपने देखा होगा कि मोरपंख का रंग काफी अलग होता है और ये आपको स्ट्रेस फ्री महसूस करवाता है। ऐसे में अगर आप  तकिए के नीचे रखें मोरपंख रखें तो ये पहले आपकी नींद को बेहतर बनाने और आप स्ट्रेस कम करने में मदद करेगा। साथ ही मान्यता यह भी है कि यह आपको खोने का मौका देता है। यानी कि आप सुखद स्वप्न में खो सकते हैं और खुश रख सकते हैं।

Vastu Tips: इस दिशा में सीढ़ियां बनवाने से बच्चे की सेहत पर पड़ता है बुरा असर

2. तकिए के नीचे रखें हनुमान चालीसा

हनुमान चलीसा हर संकट से बचाने वाला माना जाता है। साथ ही इसे पढ़ने से आपको स्ट्रेस नहीं होता। ऐसे में जब आप  तकिए के नीचे हनुमान चालीसा रख कर सोते हैं तो आपको डरवाने सपने नहीं आते और आप स्ट्रेस फ्री होकर बिना डरे सो सकते हैं। तो, अगर आप या आपके बच्चे को बुरे सपने आते हैं तो तकिए के नीचे हनुमान चलीसा रख कर सोएं

3. तकिए के नीचे रखें लोहे की चाकू

माना जाता है कि लोहा साथ में रखने से बुरी चीजों से हम बच सकते हैं। साथ ही इससे आप केतु और शनि के प्रभाव को भी कम कर सकते हैं। तो, अगर आपको बुरे सपने आते हैं तो आपको तकिए के नीचे लोहे की चाकू रख कर सोना चाहिए। ये तरीका बहुत छोटे बच्चों के साथ अपनाया जाता है और आप अपने साथ भी ये कर सकते हैं।

क्या आप जानते हैं फेंगशुई कछुए को रखने का सही तरीका? जानें किन बातों का ध्यान रखना है जरूरी

4. तकिए के नीचे रखें रुद्राक्ष

तकिए के नीचे रुद्राक्ष रख कर सोने से आप बुरे सपनों से बच सकते हैं। इसमें काफी शांति होती है। साथ ये संताप और क्रोध को भी कम करने वाला है। तो, अगर आपको डर लगता है तो आप इन चीजों को तकिए के नीचे रख कर आराम से सो सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म

Advertisement
Advertisement
Advertisement