1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. किराए के घर में भी मिल सकती है सुख-शांति, बस अपनाने होंगे वास्तु के ये आसान उपाय

किराए के घर में भी मिल सकती है सुख-शांति, बस अपनाने होंगे वास्तु के ये आसान उपाय

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : May 18, 2026 10:50 am IST,  Updated : May 18, 2026 10:50 am IST

Rented House Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार किराए के घर में भी कुछ आसान नियम अपनाकर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाई जा सकती है। छोटे वास्तु उपाय घर में सुख-शांति बनाए रखने में मदद करते हैं। चलिए जानते हैं इन आसान और असरदार वास्तु उपायों के बारे में।

vastu Tips- India TV Hindi
किराए के घर के लिए वास्तु नियम Image Source : PEXELS

Rented House Vastu Tips: आज के समय में नौकरी, पढ़ाई और बिजनेस के चलते बड़ी संख्या में लोग किराए के घर में रहते हैं। ऐसा नहीं है कि वास्तु के नियम केवल अपने घर पर ही लागू होते हैं। किराए के घर में भी कुछ आसान उपाय अपनाकर सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखी जा सकती है। खास बात यह है कि इन उपायों के लिए किसी बड़े बदलाव या तोड़फोड़ की जरूरत नहीं पड़ती। छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर घर का माहौल बेहतर बनाया जा सकता है। यहां जानिए आसान वास्तु उपाय, ताकि आपके परिवार वालों की बरकत बनी रहे।

साफ-सफाई जरूरी

वास्तु में स्वच्छता को सकारात्मक ऊर्जा का आधार माना गया है। किराए के घर में रहने से पहले पूरे घर की अच्छी तरह सफाई करना जरूरी माना जाता है। घर में बेकार और टूटी-फूटी चीजें जमा नहीं करनी चाहिए। अव्यवस्था और गंदगी नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है, जिससे मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।

मुख्य द्वार

वास्तु अनुसार घर का मुख्य दरवाजा ऊर्जा का मुख्य स्रोत माना जाता है। इसलिए मुख्य द्वार को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखना चाहिए। दरवाजे पर स्वास्तिक, ॐ या शुभ-लाभ जैसे शुभ चिन्ह लगाना अच्छा माना जाता है। साथ ही मुख्य दरवाजे के पास पर्याप्त रोशनी होना भी जरूरी बताया गया है।

पूजा स्थान

किराए के घर में छोटा सा पूजा स्थान भी सकारात्मक वातावरण बनाने में मदद करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण पूजा के लिए शुभ माना गया है। पूजा करते समय मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रखना लाभकारी माना जाता है।

सोने की दिशा

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, सोते समय सिर दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर रखना शुभ माना जाता है। इससे अच्छी नींद और मानसिक शांति बनी रहती है। वहीं उत्तर दिशा में सिर रखकर सोने से बचने की सलाह दी जाती है।

रसोई का संतुलन

किराए के घर में रसोई किसी भी दिशा में हो सकती है, लेकिन उसे साफ रखना बेहद जरूरी माना गया है। गैस चूल्हे के पास पानी से भरे बर्तन रखने से बचना चाहिए। वास्तु के अनुसार पानी और अग्नि तत्व का संतुलन बनाए रखना जरूरी होता है। साथ ही घर में टपकते नल या पानी के रिसाव को तुरंत ठीक करवाना चाहिए।

पौधों का महत्व

घर में छोटे हरे पौधे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। तुलसी का पौधा विशेष रूप से शुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे घर का वातावरण शुद्ध और शांत बना रहता है। हालांकि कांटेदार पौधों को घर के अंदर रखने से बचना चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: Lakshmi Narayan Yog: मई के आखिर में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, लक्ष्मीनारायण योग कराएगा भारी धन लाभ!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म