1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. वास्तु टिप्स: अगर आप भी टूटी हुई झाडू का करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, आपकी इन गलतियों से रुठ जाएंगी मां लक्ष्मी

वास्तु टिप्स: अगर आप भी टूटी हुई झाडू का करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, आपकी इन गलतियों से रुठ जाएंगी मां लक्ष्मी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : Mar 21, 2023 06:57 am IST,  Updated : Mar 21, 2023 09:56 am IST

Vastu Tips:अगर आप झाड़ू टूट जाने के बाद भी उसे जोड़-तोड़ के अपने घर या ऑफिस में इस्तेमाल में ले रहे हैं तो वास्तु की दृष्टि से यह बिल्कुल गलत है।

Broom Vastu Tips In Hindi- India TV Hindi
Broom Vastu Tips In Hindi Image Source : INSTAGRAM/ DOMESTICSPACEHOME

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए झाड़ू से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण चीजों के बारे में। अगर आप झाड़ू टूट जाने के बाद भी उसे जोड़-तोड़ के अपने घर या ऑफिस में इस्तेमाल में ले रहे हैं तो वास्तु की दृष्टि से यह बिल्कुल गलत है।  झाड़ू टूट जाने के तुरंत बाद ही उसे बदल देना चाहिए।  टूटी हुई झाडू से घर की सफाई करना कई तरह की परेशानियों को बुलावा देने वाला होता है।

ना करें झाड़ू से जुड़ी ये गलतियां

  1. झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए गलती से भी कभी झाड़ू को पैर न लगाएं। यह लक्ष्मी माता का अपमान माना जाता है और इससे घर में कई तरह की आर्थिक परेशानियां भी आ सकती हैं। 
  2. इसके अलावा जिस अलमारी या तिजोरी में आप पैसा या अन्य कीमती सामान रखते हैं, उसके पीछे या सटाकर कभी भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। इससे खर्चे में बढ़ोतरी होती है। 
  3. सूर्यास्त के बाद आप जब भी झाडू लगाएं तो उस कूड़े या मिट्टी को घर के बाहर न फेंके, कहीं एक जगह पर कूड़ेदान में ही रख दें और सुबह होने पर बाहर फेंक दें। माना जाता है कि शाम के समय मिट्टी घर के बाहर फेंकने से लक्ष्मी घर से बाहर चली जाती है और अलक्ष्मी घर में प्रवेश कर जाती है। 
  4. वास्तु शास्त्र में घर में झाडू लगाने के लिए दिन के पहले चार पहर को उचित समय माना गया है। जबकि रात के चार पहर को इस काम के लिए अनुचित माना गया है।  रात के चार पहरों में झाडू लगाने से घर में दरिद्रता अपने पैर पसारती है और धन की देवी लक्ष्मी रूष्ठ हो जाती है। जिससे घर में धन की आवक पर प्रभाव पड़ता है। 
  5. वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। झाड़ू को घर में हमेशा दक्षिण दिशा या फिर पश्चिम-दक्षिण दिशा में रखना शुभ माना जाता है।

 (आचार्य इंदु प्रकाश देश के जानेमाने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

ये भी पढ़ें-

Kharmas 2023: इस दिन से शुरू हो रहा है खरमास, जानिए कब तक नहीं होंगे मांगलिक कार्यक्रम

Ramadan 2023: रमजान का महीना कब से शुरू हो रहा है? जानिए मुस्लिमों के लिए क्यों खास है यह मास

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म