1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Shastra: मनी प्लांट लगाते समय भूलकर भी ये गलती न करें, वरना फायदे की जगह होगा सिर्फ़ नुकसान

Vastu Shastra: मनी प्लांट लगाते समय भूलकर भी ये गलती न करें, वरना फायदे की जगह होगा सिर्फ़ नुकसान

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 24, 2022 10:36 pm IST,  Updated : Sep 24, 2022 10:37 pm IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को रखने के कुछ खास नियम बताए गए हैं जिनका पालन करना जरूरी माना जाता है।

 मनी प्लांट लगाते समय भूलकर भी ये गलती न करें- India TV Hindi
मनी प्लांट लगाते समय भूलकर भी ये गलती न करें Image Source : FREEPIK

Highlights

  • मनी प्लांट का पौधा लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है
  • मनी प्लांट को रखने के नियम बताए गए हैं जिनका पालन करना जरूरी होता है

Vastu Shastra: मनी प्लांट का पौधा लगाने से घर में बरकत होती है, पैसों की तंगी दूर होती है साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है। आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए मनी प्लांट का पौधा घर में लगाना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि जिस घर में मनी प्लांट होता है वहां मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक मनी प्लांट का पौधा लगाने के कुछ खास नियम होते हैं। अगर इन वास्तु नियमों का पालन ना किया जाए तो फायदे की बजाए घर में इसके नुकसान देखने को मिलते हैं। मनी प्लांट लगाते समय आप भी इन कुछ बातों का ध्यान रखें।

  1. मनी प्लांट के पौधे को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों को पैसों की समस्या होती है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
  2. मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। ये दिशा भगवान गणेश की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
  3. वास्तु के अनुसार मनी प्लांट का पौधा जैसे-जैसे बढ़ता है, व्यक्ति वैसे-वैसे इंसान तरक्की करता है। ध्यान रखें कि मनी प्लांट के पौधे की बेल कभी भी जमीन को नहीं छूनी चाहिए। इसकी बेल नीचे आने पर धन हानि होती है।
  4. मनी प्लांट को कभी भी सूखने न दें। अगर इसके पत्ते सूखते या पीले हो जाते हैं, तो इसे तुरंत हटा दें। सूखा हुआ मनी प्लांट घर में दुर्भाग्य लेकर आता है।
  5. मनी प्लांट को कभी भी घर के बाहर नहीं लगाना चाहिए। कहा जाता कि किसी बाहरी व्यक्ति की नजर पड़ने पर मनी प्लांट का विकास रुक जाता है। इसका असर घर के सदस्यों की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। इस पौधे को हमेशा घर के अंदर ही लगाएं।
  6. वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट का लेन-देन करना अशुभ होता है। ऐसा करने पर शुक्र ग्रह क्रोधित होते हैं और व्यक्ति को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Vastu Tips: केले का पेड़ लगाने के लिए करें सही जगह का चुनाव, एक भूल कर देगी आपको पूरी तरह कंगाल

Shardiya Navratri: मां दुर्गा के नौ रूप, करें इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप हर इच्छा होगी पूरी

Vastu Tips: हर जगह मिलेगी सफलता और चारों ओर से आएगा पैसा, बस घर में रखनी होगी ये छोटी सी चीज

Vastu Tips: घर की सुख-समृद्धि के लिए किसे दें गिफ्ट? साथ ही जानिए किस उपाय से मिलेगी करियर को नई दिशा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म