वास्तु शास्त्र से हमें न केवल दिशाओं का सही ज्ञान मिलता है बल्कि जीवन को सफल बनाने के नियम भी वास्तु शास्त्र में हैं। वास्तु की मानें तो दिनचर्या में कुछ आदतें शामिल करके आप जीवन में चमत्कारी बदलाव ला सकते हैं। ये आदतें आपको सकारात्मकता ऊर्जा से भर सकती हैं और आप असंभव लक्ष्यों को भी प्राप्त कर सकते हैं। जिस तरह सही दिशा में रखी सही वस्तु आपके घर को सकारात्मक ऊर्जा देती है उसी तरह दिनचर्या में कुछ आदतों को शामिल करने से आप भी पॉजिटिव ऊर्जा से भरे रहते हैं। आइए जान लेते हैं कि आपको दिनचर्या में किन आदतों को शामिल करना चाहिए।
सुबह उठते ही हथेली के दर्शन
सुबह उठते ही आपको सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियों के दर्शन करने चाहिए और अच्छे कार्य करने का विचार मन में लाना चाहिए। माना जाता है कि हथेली के दर्शन करने से त्रिदेवों का आशीर्वाद आप पर बरसता है और जीवन में सुखद बदलाव आते हैं।
पितरों का स्मरण
सुबह स्नान ध्यान के बाद आपको पितरों का स्मरण अश्य करना चाहिए। ऐसा करने से पितृ दोष का बुरा प्रभाव आप पर नहीं पड़ता और करियर, पारिवारिक जीवन में बेहद सुखद बदलाव आपको देखने को मिलते हैं। वास्तु के अनुसार पितरों के आशीर्वाद से आपका मान-सम्मान भी बढ़ता है।
सूर्य देव को जल करें अर्पित
सुबह के समय सूर्य देव को जल अर्पित करने से आपको आरोग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही कुंडली में सूर्य की स्थिति भी मजबूत होने लगती है और आपको समाज में मान-सम्मान मिलता है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा न आपके घर में प्रवेश करती है और ना आपके अंदर।
प्राणायाम और योग-ध्यान का अभ्यास
जिस तरह घर को साफ-सुथरा रखने से आपको सुखद अनुभूति होती है वैसे ही योग-ध्यान करने से मन के साथ-साथ आत्मा भी शुद्ध होती है। इसलिए दिन में कुछ समय आपको योग-ध्यान के लिए अवश्य निकालना चाहिए। ध्यान करने से आपको शारीरिक और मानसिक सुधार तो देखने को मिलता ही है साथ ही घर के अंदर ध्यान करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बहती है और वास्तु दोष दूर हो सकता है।
सोने से पूर्व मंत्रों का जप
सोने से पूर्व आपको अपने इष्ट देव को याद करना चाहिए, उनके मंत्रों का जप करना चाहिए। इष्ट देव का पता न हो तो आप गायत्री मंत्र का जप कर सकते हैं या केवल ओम का उच्चारण भी कर सकते हैं। ऐसा करने से मन में चल रहे विचार ठहरने लगते हैं और आपको अच्छी नींद आती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
घर में लगाएं दौड़ता हुआ घोड़ा या हाथी की मूर्ति? जानिए किससे मिलता है ज्यादा फायदा