1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: घर में सीढ़ियों के नीचे अगर बना लीं ये चीजें, फिर तो होगा भारी नुकसान

Vastu Tips: घर में सीढ़ियों के नीचे अगर बना लीं ये चीजें, फिर तो होगा भारी नुकसान

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Jun 23, 2025 01:56 pm IST,  Updated : Jun 23, 2025 01:56 pm IST

घर में सीढ़ियों के नीचे काफी जगह बच जाती है, लोग इसे इस्तेमाल करने के लिए उसके शौचालय, स्नान घर आदि बनवा लेते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं क्या इससे कुछ नुकसान होता है।

vastu tips- India TV Hindi
वास्तु टिप्स Image Source : FREEPIK

गांव हो या शहर लोग अपने घर में कोई भी खाली जगह नहीं छोड़ना चाहते, वे सोचते हैं कि जितना हो सके जगह का इस्तेमाल कर लिया जाए। चाहे वह सीढ़ियों के नीचे की जगह हो या फिर गेट के आसपास की जगह। हालांकि अनजानें में वे ऐसा कर अपने घर का वास्तु खराब कर लेते हैं और फिर उनके घर में गृहकलेश और आंशाति फैल जाती है और उन्हें पता भी नहीं चलता। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे सीढ़ियों के नीचे क्या नहीं बनवानी चाहिए जिससे आपके घर में शांति बनी रहे। वास्तु में घर की हर जगह अगर वास्तु के नियमों के अनुसार सही हो तो इससे जीवन में भी सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि घर की सीढ़ियों से जुड़ी क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। सीढ़ियों के नीचे हम क्या रख सकते हैं, क्या नहीं... 

क्या नहीं बनवाना चाहिए?

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करें तो सीढ़ियों के नीचे खाली जगह के बारे में कई लोग घर बनवाते समय जगह बचाने के चक्कर में सीढ़ियों के नीचे पूजा घर,रसोई या बाथरुम बनवा देते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार सीढ़ियों के नीचे कभी भी पूजाघर, रसोई या बाथरुम का निर्माण नहीं करवाना चाहिए। सीधे शब्दों मे कहें तो सीढ़ियों के नीचे किसी भी ऐसी चीज का निर्माण नहीं करवाना चाहिए जो रोजमर्रा के कामों के लिए उपयोग में आती हो। इसके अलावा कुछ लोग सीढ़ियों में जूते, चप्पल रखने के लिए रैक या अलमारी भी बनवा देते हैं, जो कि बिल्कुल गलत है और आप ही के लिए नुकसानदायक है।

फिर क्या बनवा सकते हैं?

अगर आप वहां कुछ बनवाना ही चाहते हैं तो एक स्टोर रूम बनवा सकते हैं, जिसमें आप एक्सट्रा सामान रख सकते हैं, जो कभी-कभी काम में आये। इसके अलावा, आप यहां अतिरिक्त बर्तन, उपकरण, या अन्य घरेलू सामान रख सकते हैं या फिर आप उस जगह को खाली रख सकते हैं। इससे घर में शुभता आएगी।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म