Thursday, February 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: क्या आपके घर में भी हैं ये चीजें? आज ही करें बाहर नहीं तो हो सकता है अमंगल

Vastu Tips: क्या आपके घर में भी हैं ये चीजें? आज ही करें बाहर नहीं तो हो सकता है अमंगल

Vastu Tips: अक्सर आपने देखा होगा कि घर या ऑफिस को खूबसूरत बनाने के लिए लोग सजावट का सामान, पौधे, मूर्तियां और न जाने क्या-क्या रख लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस प्रकार की कुछ विशेष चीजें इंसान के दुर्भाग्य का कारण भी बन सकती हैं।

Edited By: Poonam Shukla @Poonams65850364
Published : Nov 25, 2022 08:01 pm IST, Updated : Nov 25, 2022 08:01 pm IST
freepik- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK Vastu Tips

Vastu Tips: कुछ लोगों की जीवन ऑफिस टेंशन और घर की परेशानियों से ही घिरकर रह जाता है। घर की आर्थिक चुनौतियां और ऑफिस में इन्क्रीमेंट, प्रमोशन की चिंता से वो हमेशा दुखी रहते हैं। ज्योतिषविदों की मानें तो इंसान की ऐसी दिक्कतों के पीछे वास्तु दोष भी हो सकता है। ऐसा कहते हैं कि घर या ऑफिस में रखी कुछ खास चीजें वास्तु दोष का कारण होती हैं। ये इंसान के दुर्भाग्य की वजह बनती हैं। इसलिए जीवन में सुख, शांति और उन्नति के लिए इन्हें घर, दफ्तर से बाहर रखना ही बेहतर होता है।

डूबती नाव

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या दफ्तर में कभी डूबती नाव का चित्र नहीं रखना चाहिए। डूबती नाव पतन का प्रतीक मानी जाती है। इसके घर या दफ्तर में रहने से इंसान सुख, संपन्नता खत्म होने लगती है। घर या ऑफिस में रखी डूबती नाव की तस्वीर इंसान को बर्बादी की कगार पर पहुंचा सकती है।

इमली या मेहंदी के पौधे 

आपके घर या ऑफिस के पास कभी भी इमली या मेहंदी के पौधे नहीं होना चाहिए। ऐसा कहते हैं कि ये पौधे नकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित करते हैं। इसलिए इन्हें घर से दूर ही रखना चाहिए। इसके अलावा, अपने बेडरूम या ऑफिस के टेबल पर कांटेदार पौधे भी न रखें।

Aaj Ka Panchang 26 November 2022: जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

चटका हुआ शीशा

घर या ऑफिस की टेबल को खूबसूरत बनाने के लिए अक्सर लोग कांच की चीजें रख लेते हैं। वास्तु के अनुसार, कांच की चीजें कभी चटकी या टूटी नहीं होनी चाहिए। इन्हें घर या ऑफिस में रखने से बहुत अशुभ परिणाम मिलते हैं। चटका हुआ ग्लास, बर्तन या सजावट का कोई सामान कभी न रखें।

युद्ध की तस्वीरें

घर या ऑफिस में कभी भी युद्ध की तस्वीरें नहीं रखनी चाहिए। वास्तु शास्त्र में ऐसी तस्वीरें रखना अशुभ बताया गय है। हमें भूलकर भी महाभारत या रामायण के युद्ध की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। इन्हें लगाने से घर के सदस्यों या ऑफिस में सहकर्मियों से मतभेद पैदा होने लगते हैं।

Panchak 2022: बजने वाली है खतरे की घंटी, 'अग्नि पंचक' में भूलकर भी न करें ये काम

नटराज की मूर्ति

नटराज की प्रतिमा नृत्य का ही एक रूप है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसे विनाश का प्रतीक भी माना जाता है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र के जानकार कहते हैं कि नटराज की प्रतिमा कभी भी घर या ऑफिस में नहीं रखनी चाहिए। इसे केवल नृत्य या कला की जगहों पर ही स्थापित किया जाना चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म

Advertisement
Advertisement
Advertisement