1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: सैलेरी आने के बाद भी आपके पास नहीं टिकता पैसा, करें ये उपाय बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Vastu Tips: सैलेरी आने के बाद भी आपके पास नहीं टिकता पैसा, करें ये उपाय बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Jul 31, 2022 05:08 pm IST,  Updated : Jul 31, 2022 05:09 pm IST

Vastu Tips: आप कुछ उपाय करके मां लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं। इन उपायों से घर में आर्थिक तंगी दूर रहेगी।

freepik- India TV Hindi
मां लक्ष्मी की कृपा Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: जीवन चलाने के लिए धन का होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। आज-कल हर कोई चाहता है उनके पास बहुत सारा धन हो, लेकिन लोग कमाते तो बहुत है फिर भी उनके पास 1 रुपये भी नहीं टिकता है। ऐसे लोगों के जीवन में आर्थिक संकट बना ही रहता है। घर की सुख-समृद्धि के लिए हर कोई दिन-रात मेहनत भी करते हैं। इसके बावजूद घर की आर्थिक स्थिति खराब रहती है। चालिए जानते है किन उपाय से आप लक्ष्मी मां की कृपा पा सकते हैं।

शंख 

घर के पूजा वाले स्थान में शंख जरूर रखना चाहिए। शंख रखने से घर पर नकारात्मक प्रभाव नहीं रहता है। साथ ही  शंख की ध्वनि से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और धन की कभी कमी नहीं होता। 

तस्वीर या मूर्ति

पैसों की दिक्कत को दूर करने के लिए वी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा जरूर करें। साथ ही घर में जरूर देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की तस्वीर या मूर्ति रखनी चाहिए। बता दें मां लक्ष्मी धन की देवी और भगवान कुबेर को देवता माना गया है। इनकी तस्वीर या मूर्ति रखने से आय में वृद्धि होती है, साथ ही धन की कमी नहीं रहती है।

पलाश के फूल 

मां लक्ष्मी को पलाश का फूल और कमल का फूल बहुत ही पसंद है। वहीं पलाश के फूल को घर की तिजोरी में रखने से पैसों का हमेशा आगमन रहता है। आप फूल को किसी लाल कपड़े में लपेटकर रख सकते हैं। आप ताजे या सूखे दोनों में से कोई भी फूल रख सकते हैं। 

Aaj Ka Panchang 31 July 2022: जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

बांसुरी 

कहा जाता है बांसुरू की धुन से घर पर नकारात्मक प्रभाव नहीं रहता है। साथ ही घर में बांसुरी रखने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए बांसुरी को घर की पूर्व या उत्तर दिशा में रखना चाहिए। घर पर बांसुरू रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आर्थिक तंगी दूर होती है।

श्रीफल 

नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है।  जिस घर में रोजाना पूजा की जाती है, वहां सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और धन लाभ मिलता है।  घर में आर्थिक तंगी दूर करने के लिए शंख बांसुरी नारियल पलाश के फूल रखें।

Ravivar ke Upay: रविवार के दिन इन उपायों को करने से नहीं होगी पैसों की कमी, मिलेगा भगवान सूर्य का भी आशीर्वाद

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म