1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. वास्तु टिप्स: उत्तर-पश्चिम दिशा में इस रंग की मोमबत्ती लगाने से कभी नहीं आएगी गरीबी, हमेशा रहेंगे मालामाल

वास्तु टिप्स: उत्तर-पश्चिम दिशा में इस रंग की मोमबत्ती लगाने से कभी नहीं आएगी गरीबी, हमेशा रहेंगे मालामाल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : May 27, 2023 07:16 am IST,  Updated : May 27, 2023 07:16 am IST

Vastu Tips for Candles: वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए वायव्य कोण, यानी उत्तर-पश्चिम दिशा में कैंडल्स लगा के बारे में।

Vastu Tips for Candles- India TV Hindi
Vastu Tips for Candles Image Source : PEXELS

Vastu Tips for Candles:  वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए वायव्य कोण, यानी उत्तर-पश्चिम दिशा में कैंडल्स लगा के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार वायव्य कोण, यानी उत्तर-पश्चिम दिशा में सफेद रंग की कैंडल्स लगाना अच्छा माना जाता है। दरअसल वायव्य कोण का संबंध धातु तत्व से है और धातु तत्व का संबंध सफेद रंग से है। अतः वायव्य कोण, यानी उत्तर-पश्चिम दिशा में सफेद रंग की कैंडल्स लगानी चाहिए। इससे उस दिशा के शुभ फल प्राप्त होते हैं। 

इसके साथ ही आप अनेक विषयों के ज्ञाता होते हैं। साथ ही इस दिशा में सफेद रंग की कैंडल्स लगाने से पिता की भी तरक्की होती है। पिता की बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होती है। इसके साथ ही आप मानसिक रूप से हष्ट-पुष्ट रहते हैं।

वहीं पश्चिम दिशा में कैंडल्स के लिए सफेद रंग का चुनाव करना चाहिए। दरअसल पश्चिम दिशा का संबंध धातु से है और धातु का संबंध सफेद रंग से है। साथ ही इस दिशा का संबंध हर्ष तत्व से है और सफेग रंग भी खुशहाली का प्रतीक है। अतः पश्चिम दिशा में सफेद रंग की कैंडल्स लगाने से घर के हर्ष तत्व में बढ़ोतरी होती है और घर में खुशियां ही खुशियां होती हैं। 

इसके अलावा घर की छोटी कन्या को भी खुशी मिलती है। साथ ही मुंह से संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलता है और चेहरे पर एक अलग ही रौनक छा जाती है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जानेमाने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है इंडिया टीवी परआप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

घर में रखी रंग- बिरंगी मोमबत्तियां जलाने से मां लक्ष्‍मी होती हैं खुश, बरसाती हैं धन, बस इस दिशा में जलाएं इस रंग की मोमबत्ती

वास्तु टिप्स: बच्चों का पढ़ाई में नहीं लग रहा मन तो जरूर आजमाकर देखें मोमबत्ती के ये टोटके, है बेहद असरदार 

वास्तु टिप्स: कैसे जलाते हैं आप मोमबत्ती? ध्यान रखेंगे ये बातें तो घर में धन की बारिश करा सकता है ये छोटा सा उपाय

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म