1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips For Home: घर में होने वाले लड़ाई झगड़ों से हैं परेशान? आज ही आजमा लें वास्तु के ये उपाय, खुशहाल हो जाएगा जीवन

Vastu Tips For Home: घर में होने वाले लड़ाई झगड़ों से हैं परेशान? आज ही आजमा लें वास्तु के ये उपाय, खुशहाल हो जाएगा जीवन

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Nov 22, 2024 01:00 pm IST,  Updated : Nov 22, 2024 01:27 pm IST

Vastu Tips For Home: अगर आपके घर में लड़ाई-झगड़े होते हैं, तो आपको वास्तु के कुछ आसान उपाय आजमाकर लाभ मिल सकता है। आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में अपने इस लेख में जानकारी देंगे।

Vastu tips for home- India TV Hindi
Vastu tips for home Image Source : PEXELS

Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र की मानें तो आपके घर में मौजूद कई परेशानियों का कारण वास्तु दोष हो सकता है। अगर आपके घर में बार-बार लड़ाई झगड़े होते हैं, घर के लोगों के बीच बनती नहीं है, तो इसके पीछे का कारण भी घर का गलत वास्तु हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको वास्तु से जुड़े कुछ उपाय आजमाने चाहिए। वास्तु के कुछ आसान उपाय आपके पारिवारिक जीवन की सभी परेशानियों को दूर कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में अपने इस लेख में जानकारी देंगे। 

घर के ईशान कोण को रखें साफ

ईशान कोण घर की उत्तर-पूर्व के बीच की दिशा को कहा जाता है। आप आसानी से कंपास की सहायता से इस दिशा का पता लगा सकते हैं। यह दिशा देवी-देवताओं की मानी जाती है। इसलिए ईशान कोण से जुड़ी सावधानियां आपको बरतनी चाहिए। इस दिशा में कभी भी टॉयलेट, जूते-चप्पल रखने की जगह, कूड़ेदान रखने की जगह नहीं बनानी चाहिए। इस दिशा को आप जितना साफ सुथरा रखेंगे उतना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दिशा में आप घर का मंदिर बना सकते हैं। वहीं जो लोग ईशान कोण को साफ-सुथरा नहीं रखते वहां गंदगी फैलाते हैं, उनके घर में लड़ाई झगड़े हो सकते हैं। साथ ही घर के लोगों के बीच भी मनमुटाव रहता है। इसलिए घर के ईशान कोण का पता कर इस जगह को साफ सुधरा रखें। 

सेंधा नमक का उपाय

अगर घर के लोगों के बीच बनती नहीं है, लड़ाई-झगड़े रुकने का नाम नहीं लेते तो आपको सेंधा नमक का एक आसान उपाय आजमाना चाहिए। आपको करने बस इतना है कि, अपने घर या कमरे के चारों कोनों में एक-एक टुकड़ा सेंधा नमक का रख देना है। इन नमक के टूकड़ों को हर एक माह के बाद बदलते रहें। वास्तु के अनुसार, सेंधा नमक नकारात्मक ऊर्जा को घर से दूर करता है। ऐसा करने से घर के लोगों में सकारात्मकता का संचार होता है, और घर के लोगों के बीच संतुलन बनने लगता है। अगर संभव हो तो हफ्ते में एक दिन पूरे घर में सेंधा नमक का पोछा भी लगाएं। 

घर में रखें बुद्ध भगवान की मूर्ति

बुद्ध भगवान की मूर्ति को घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप घर में बुद्ध की मूर्ति को रख देते हैं तो शांति और समृद्धि की आपको प्राप्ति होती है। साथ ही घर के लोगों के बीच भी सामंजस्य बनने लग जाता है। आप बालकनी या फिर ईशान कोण में बुद्ध भगवान की मूर्ति को रख सकते हैं। 

बरतें मेट गेट से जुड़ी ये सावधानी 

घर का मुख्य द्वार आपके पारिवारिक जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। इसलिए आपको कभी भी घर के मुख्यद्वार को गंदा नहीं रखना चाहिए। घर के मुख्यद्वार की प्रतिदिन सफाई और करनी चाहिए। इसके साथ ही फूल और बंदनवार भी समय-समय पर मुख्य द्वार पर लगाने चाहिए। आपके घर का मुख्य द्वार जितना साफ-सुथरा होगा, वास्तु के अनुसार, उतना ही आपका पारिवारिक जीवन भी खुशहाल रहेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म