1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: घर में रखे फर्नीचर भी बदल सकता है आपका भाग्य, वास्तु के अनुसार जानें कैसे

Vastu Tips: घर में रखे फर्नीचर भी बदल सकता है आपका भाग्य, वास्तु के अनुसार जानें कैसे

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : Aug 14, 2023 11:02 am IST,  Updated : Aug 14, 2023 11:02 am IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के किसी भी कमरे में, ड्राइंग रूम में या अन्य किसी जगह पर लकड़ी का फर्नीचर रखने के लिए आग्नेय कोण, यानि दक्षिण-पूर्व दिशा का चुनाव करना ठीक होता है।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : PEXELS

Vastu Tips:  वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानेंगे घर में लकड़ी का फर्नीचर रखने के बारे में। लकड़ी का फर्नीचर घर की शोभा को बढ़ाता है और लगभग हर घर में लकड़ी का कोई न कोई फर्नीचर तो हमें देखने को मिल ही जाता है। हम फर्नीचर तो ले आते हैं, लेकिन हमें उसे रखने की सही दिशा का ज्ञान नहीं होता। इसलिए घर में जहां जगह मिलती है, वहीं पर फर्नीचर रख देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार घर में फर्नीचर रखने के लिए भी एक सही दिशा निर्धारित होती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के किसी भी कमरे में, ड्राइंग रूम में या अन्य किसी जगह पर लकड़ी का फर्नीचर रखने के लिए आग्नेय कोण, यानि दक्षिण-पूर्व दिशा का चुनाव करना ठीक होता है। क्योंकि इस दिशा का संबंध काष्ठ, यानि लकड़ी से होता है। अतः आग्नेय कोण में लकड़ी का फर्नीचर रखने से उस दिशा से संबंधित तत्वों का शुभ फल प्राप्त होता है। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Sawan Somwar 2023: कल है सावन का छठा सोमवार, जानिए महादेव को प्रसन्न करने के लिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और मंत्र

Surya Gochar 2023: 17 अगस्त से चमकने वाली है इन राशियों की किस्मत, सूर्य देव धन-दौलत से भर देंगे झोली

मासिक शिवरात्रि और सावन सोमवार का शुभ संयोग, इस मुहूर्त में करें भोलेबाबा की पूजा, मिलेगा मनोवांछित फल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म