1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: घर में हमेशा होगा माता लक्ष्मी का निवास, अगर करेंगे इन 7 वास्तु नियमों का पालन

Vastu Tips: घर में हमेशा होगा माता लक्ष्मी का निवास, अगर करेंगे इन 7 वास्तु नियमों का पालन

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 09, 2024 02:57 pm IST,  Updated : Jul 09, 2024 02:57 pm IST

जीवन में सुख-समृद्धि पाने के लिए आपको किन वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए, हमारे लेख में जानें विस्तार से।

Vastu tips- India TV Hindi
Vastu tips Image Source : FILE

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में हर दिशा का अपना अलग महत्व बताया गया है। अगर आप वास्तु के नियमों का पालन करते हुए घर, दफ्तर आदि का निर्माण करते हैं तो आपको जीवन में कई अच्छे परिणाम मिलते हैं। वहीं वास्तु दोष के कारण आपके जीवन में कई परेशानियां आ सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि, वास्तु के किन नियमों का पालन करके आप जीवन में सफल हो सकते हैं। ये कुछ ऐसे नियम हैं जो आसानी से आजमा सकते हैं। 

वास्तु के इन नियमों का पाल करके माता लक्ष्मी को करें प्रसन्न

  1. माता लक्ष्मी हमेशा उसी घर में प्रवेश करती है जहां साफ-सफाई हो। इसलिए नियमित रूप से आपको घर की साफ-सफाई करनी चाहिए, ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है और साथ ही माता लक्ष्मी भी इससे प्रसन्न होती हैं।
  2. वास्तु के अनुसार, अगर आप घर बनवा रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि घर में पर्याप्त रोशनी आ रही हो। लेकिन किसी कारणवश अगर घर में पर्याप्त रोशनी नहीं आ पा रही है तो आपको उगते सूर्य की एक तस्वीर घर की पूर्व दिशा में लगा देनी चाहिए। ऐसा करने से भाग्य का आपको साथ मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। 
  3. घर के फर्नीचर की वजह से भी आपके घर का वास्तु खराब होता है। इसलिए आपको कभई भी ऐसा फर्नीचर नहीं लेना चाहिए जो तिकोने आकार का होगा। घर में हमेशा गोलाकार या चौकोर फर्नीचर आपको लगाना चाहिए। अगर आप तिकोना फर्नीचर घर में लगाते हैं तो धन हानि आपको हो सकती है। 
  4. कई लोग अपने घर की छत पर कूड़ा जमा करके रखते हैं और नियमित रूप से इसकी सफाई भी नहीं करते। ऐसा करने से कई तरह की परेशानियां आपके जीवन में आ सकती हैं। इसलिए आपको कभी भी घर की छत में कूड़ा जमा नहीं करना चाहिए और कम से कम सप्ताह में एक या दो बार छत की सफाई अवश्य करनी चाहिए। 
  5. घर में जूते-चप्पलों को भी सही ढंग से आपको रखना चाहिए। कई लोग जूते-चप्पलों को कहीं भी रख देते हैं, इसकी वजह से भी वास्तु दोष उत्पन्न होता है। इसलिए जूते चप्पलों को रखने के लिए एक ही स्थान बनाएं और वहीं पर इन्हें रखें। घर के मुख्य दरवाजे के आसपास अगर जूते-चप्पल रखते हैं तो ऐसी जगह पर रखें जहां घर में आने वालों की सीधी नजर उन पर न पड़े। 
  6. अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में धन की बरकत हो तो अपने किचन में एक बर्तन में पानी भरकर हमेशा रखें। हो सके तो एक तांबे के बर्तन में पानी भरकर आप रख सकते हैं। हालांकि आपको रोजाना इस पानी को बदलना चाहिए। 
  7. माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आपको घर में तुलसी का पौधा अवश्य रखना चाहिए। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि नियमित रूप से इस पौधे की देखभाल करें। इसके साथ ही एकादशी, पूर्णिमा, रविवार के दिन इसके पत्तों को न तोड़ें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

इस बार सावन माह की शुरुआत होगी सोमवार से, इस शुभ संयोग में ये 5 कार्य दिलाएंगे शिव कृपा और धन लाभ

किस ग्रह की पूजा करने से जीवन में आएगी प्रगति? अपनी कुंडली देखकर ऐसे कर लें पता, हर परेशानी से मिल जाएगा छुटकारा 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म