1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips For Home: घर की दक्षिण दिशा में रख लें ये 3 चीजें, हमेशा बढ़ता रहेगा बैंक बैलेंस, कर्ज से भी मिलेगी आपको मुक्ति

Vastu Tips For Home: घर की दक्षिण दिशा में रख लें ये 3 चीजें, हमेशा बढ़ता रहेगा बैंक बैलेंस, कर्ज से भी मिलेगी आपको मुक्ति

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Nov 26, 2024 02:07 pm IST,  Updated : Nov 26, 2024 02:07 pm IST

Vastu Tips For Home: वास्तु के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में कुछ चीजें रखकर आपके जीवन में सुख-समृद्धि आ सकती है। आज इन्हीं चीजों के बारे में हम आपको अपने इस लेख में जानकारी देंगे।

South Direction Vastu Tips- India TV Hindi
दक्षिण दिशा के वास्तु उपाय Image Source : FREEPIK

Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र की मानें तो हर दिशा आपके जीवन पर कुछ न कुछ प्रभाव अवश्य डालती है। दिशाओं से जुड़ी सावधानियों को अपनाकर आप जीवन में कई शुभ फलों की प्राप्ति भी कर सकते हैं। ऐसे ही अगर आप घर की दक्षिण दिशा में कुछ चीजों को रख देते हैं तो आपको पैसों की तंगी से छुटकारा मिल सकता है। इन चीजों को दक्षिण दिशा में रखने से आपका बैंक बैलेंस बढ़ता रहता है और कर्ज से भी आपको मुक्ति मिलती है। आज हम आपको दक्षिण दिशा से संबंधित कुछ ऐसी जानकारियां देंगे जो आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती हैं। इन जानकारियों का इस्तेमाल आप अपने घर में करके शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इनके बारे में। 

दक्षिण दिशा में लगाएं ये पौधे 

वास्तु शास्त्र की मानें तो दक्षिण दिशा में कुछ पौधे लगाना आपके लिए बेहद लाभदायक सिद्ध हो सकता है। इस दिशा में आप नीम, नारियल, चमेली, एलोवेरा और मनी प्लांट लगा सकते हैं। इन पौधों को दक्षिण दिशा में लगाने से आपको धन लाभ होता है। इसके साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी इन पौधों को दक्षिण दिशा में लगाने के बाद होने लगता है। पारिवारिक जीवन में ऐसा करने से सुख-समृद्धि आती है और घर के लोगों के बीच भी संतुलन बना रहता है। इसलिए आप भी घर के दक्षिण छोर में इन पौधों को लगाकर लाभ पा सकते हैं। 

इस दिशा में रखें झाडू 

दक्षिण दिशा में झाडू रखने से भी आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वास्तु के अनुसार, इस दिशा में झाडू रखने से माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसती है। हालांकि इस बात का आपको ख्याल रखना चाहिए कि, झाडू दक्षिण दिशा में इस तरह से रखा जाना चाहिए कि, वो हर आने जाने वाले को न दिखे। इसके साथ ही दो झाडू आपको एक साथ नहीं रखने चाहिए। अगर आप झाडू को दक्षिण दिशा में रखते हैं तो संपन्नता आपके जीवन में आती है। धन से जुड़ी कई परेशानियों का झुटकारा दक्षिण दिशा में झाडू रखने से हो जाता है। 

सोना-चांदी भी रख सकते हैं दक्षिण दिशा में 

वास्तु की मानें तो दक्षिण दिशा में आप सोना-चांदी भी रख सकते हैं। इस दिशा में सोना चांदी रखने से आपको कमाई के नए स्रोत मिलने लगते हैं। वहीं आपकी आमदनी भी ऐसा करने से बढ़ सकती है। आप भी अगर सोने-चांदी जैसे कीमती सामान को दक्षिण दिशा में रख सकते हैं तो कई अच्छे बदलाव आप भी अपनी जिंदगी में देख सकते हैं। 

दक्षिण दिशा से जुड़ी इन बातों का भी रखें ख्याल

आपको पलंग का सिरहाना दक्षिण दिशा की ओर करना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मकता आप पर हावी नहीं होती और आप कई शुभ परिणाम जीवन में प्राप्त करते हैं। इसके साथ ही अगर आपके घर का मुख्य दरवाजा दक्षिण दिशा में है तो वहां आपको स्वास्तिक का चिह्न बनाना चाहिए ऐसा करने से अशुभता दूर होती है। इसके साथ ही दक्षिण दिशा वाले द्वार के बुरे प्रभाव को दूर करने के लिए आप पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति या फिर गणेश जी की मूर्ति इस दिशा में लगा सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

December 2024 Vrat Tyohar: दिसंबर में विवाह पंचमी और मोक्षदा एकादशी के साथ आएंगे कई व्रत-त्योहार, यहां देख लें पूरी लिस्ट

Shukra Gochar: मित्र शनि की राशि में शुक्र करेंगे गोचर, 2 दिसंबर के बाद होगा इन 4 राशियों का भाग्योदय, धन-वैभव की होगी प्राप्ति

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म