1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. अगर गले में देवी-देवताओं के लॉकेट पहनते हैं तो हो जाएं सावधान, वरना पछताएंगे आप

अगर गले में देवी-देवताओं के लॉकेट पहनते हैं तो हो जाएं सावधान, वरना पछताएंगे आप

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Dec 25, 2022 08:21 am IST,  Updated : Dec 25, 2022 08:21 am IST

अगर आप भी किसी भी तरह के देवी-देवताओं वाले लॉकेट गले में धारण करते हैं तो उससे पहले इन बातों को जरूर जान लें।

वास्तु टिप्स- India TV Hindi
वास्तु टिप्स Image Source : FREEPIK

आजकल लोग फैशन के लिए गले में लॉकेट, अंगूठी, हाथों में कड़ा समेत कई वस्तुएं धारण करते हैं। वहीं अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग गले में या फिर हाथों में देवी-देवताओं के लॉकेट, रुद्राक्ष, स्फटिक माला भी पहनते हैं। यूं तो ज्यादातर लोग इसे फैशन के लिए पहनते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपके जीवन पर शुभ और अशुभ दोनों प्रभाव डाल सकते हैं? जी हां, वास्तु कहता है कि आप जो भी करते हैं उसका पॉजिटिव या निगेटिव असर आपकी जिंदगी पर पड़ता है। इसलिए अगर आप भी किसी भी तरह के देवी-देवताओं वाले लॉकेट गले में धारण करते हैं तो उससे पहले इन बातों को जरूर जान लें।

देवी-देवताओं वाली लॉकेट न करें धारण

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो कभी भी देवी-देवताओं वाले या फिर उनकी बनावट वाले लॉकेट नहीं पहननी चाहिए। शास्त्रों के मुताबिक, रोजमर्रा की जिंदगी में शरीर पर गंदगी लग जाती है और वो लॉकेट में भी जमा होती है। वहीं कई बार ऐसा होता है कि बिना हाथ धोए ही लोग गंदे हाथ से लॉकेट पहन लेते हैं जो भगवान का अपमान है। इससे घर में नकारात्मक शक्तियां हावी हो सकती है। साथ ही आपको जीवन में कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए भगवान वाले लॉकेट पहनने से मना किया जाता है।

लॉकेट पहनना है तो करें ये उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुभ प्रभावों के लिए आप देवी-देवताओं से संबंधित यंत्र धारण कर सकते हैं। अगर यंज्ञ वाले लॉकेट को विधि से धारण किया जाए तो जीवन में पॉजिटिविटी आती है और कुंडली में अगर कोई दोष है तो वो भी समाप्त हो जाता है।

ये लॉकेट होते हैं शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, चांदी, पीतल और तांबे से बना लॉकेट शुभ माना जाता है। लेकिन वास्तु कहता है कि किसी भी धातु को बिना जानकारी के धारण नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म