1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: इस दिशा में भूलकर भी न बनवाएं घर की खिड़की, वरना तबाह हो जाएगा परिवार!

Vastu Tips: इस दिशा में भूलकर भी न बनवाएं घर की खिड़की, वरना तबाह हो जाएगा परिवार!

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Sushma Kumari
 Published : Jun 02, 2023 11:13 am IST,  Updated : Jun 02, 2023 11:13 am IST

Vastu Tips for Window: आखिर वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा में खिड़की बनवाना अशुभ क्यों माना जाता है? आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से।

Vastu Tips for Window- India TV Hindi
Vastu Tips for Window Image Source : INDIA TV

Vastu Tips for Window: वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए दक्षिण दिशा में खिड़की बनवाने के बारे में। आखिर वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा में खिड़की बनवाना अशुभ क्यों माना जाता है? इस दिशा में खिड़की क्यों नहीं बनवानी चाहिए और अगर पहले से बनी है या बनवाएंगे तो उसके क्या प्रभाव होंगे? दक्षिण दिशा को यम, यानि मृत्यु के देवता की दिशा माना जाता है, इसलिए इस दिशा को अशुभ कहा जाता है। 

अगर इस दिशा में खिड़की बनवाएंगे तो इसका हानिकारक प्रभाव घर के सदस्यों पर ही पड़ता है, क्योंकि यह दिशा नकारात्मकता से भरी होती है।  लेकिन अगर आपके घर में पहले से ही दक्षिण दिशा में खिड़की है, या आपका नया घर दक्षिणमुखी है और इसी दिशा में खिड़की बनवाना आपकी मजबूरी है, तो इसके लिए वास्तु शास्त्र में एक उपाय दिया गया है और वह उपाय यह है कि आप उस जगह की खिड़कियों पर अगर हो सके तो मोटा पर्दा लगा दें। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

ये भी पढ़ें-

घर और ऑफिस की खिड़की खोल सकती है किस्मत का दरवाजा, कुबेर देव नहीं होने देते हैं पैसों की कमी

इस महीने इतने ग्रहों का होने जा रहा है राशि परिवर्तन, जानिए इनका महत्व और प्रभाव के बारे में

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म