1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: दक्षिण दिशा में किचन का होना शुभ होता है या अशुभ? जानें

Vastu Tips: दक्षिण दिशा में किचन का होना शुभ होता है या अशुभ? जानें

 Published : Jul 23, 2025 01:54 pm IST,  Updated : Jul 23, 2025 01:54 pm IST

Vastu Shastra: किसी भी घर में वास्तु का अहम रोल होता है, अगर वास्तु के हिसाब से घर में कोई छोटी भी गड़बड़ी होती है तो गृह मालिक पर आफत आती रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दक्षिण दिशा में किचन का होना शुभ होता है या अशुभ?

किस दिशा में किचन का होना सही?- India TV Hindi
किस दिशा में किचन का होना सही? Image Source : PIXABAY

अगर घर का वास्तु ठीक हो तो रंक भी राजा बन सकता है। साथ ही सुखी जीवन जी सकता है। वहीं, अगर घर में कोई वास्तु दोष हो तो धन हानि तो होगी ही साथ ही उसके घर में क्लेश बना रहेगा। घर बनवाते समय बड़े-बुजुर्ग हमेशा वास्तु का अक्सर ख्याल रखते थे लेकिन अब के घरों में इनका ध्यान बेहद कम ही रखा जाता है। अगर आपके घर में इन दिनों क्लेश बना रह रहा है तो आप अपने घर के वास्तु के बारे में जरूर जान लें खासकर किचन से जुड़ी चीजों का। जैसे क्या आपका किचन दक्षिण दिशा में है क्या?

दक्षिण में किचन होना शुभ या अशुभ?

अगर आपका किचन दक्षिण दिशा में है तो यह आपके लिए अशुभ है, ऐसे में वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कुछ उपाय करने से आपके घर का माहौल सही हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण दिशा में किचन का होना अशुभ माना जा सकता है क्योंकि दक्षिण दिशा को यम की दिशा कहा गया है, जो मृत्यु और निगेटिव एनर्जी से जुड़ी है। साथ ही किचन में आग और पानी का तत्व होता है, जिस कारण दक्षिण दिशा में होने से घर में निगेटिव एनर्जी को बढ़ा देता है।

किचने के लिए सही दिशा कौन-सी?

आमतौर पर, वास्तु शास्त्र में किचन के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा को सही माना जाता है, क्योंकि यह दिशा अग्नि तत्व से जुड़ी है और भोजन पकाने के लिए एकदम सही मानी गई है।

दक्षिण दिशा में है तो क्या करें?

वास्तु शास्त्र में बताए गए उपाय अनुसार अनुकूलित करना जरूरी है। जैसे किचन में अग्नि तत्व को संतुलित बनाने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर गैस चूल्हा या स्टोव रखें। इसके अतिरिक्त किचन में हरे रंग का इस्तेमाल करें, जिसे प्रकृति और संतुलन का प्रतीक माना गया है। साथ ही अपने किचन को हमेशा साफ और स्वच्छ रखें, जिससे निगेटिव एनर्जी को कम किया जा सके।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

​Sawan Shivratri 2025 Paran Time: सावन शिवरात्रि का पारण कब और कैसे करना है, आखिर क्या हैं इसके नियम

24 जुलाई को है सावन अमावस्या, जानें इस दिन कैसे करनी है पूजा और क्या है इसका महत्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म