1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: इस दिशा में होगा शौचालय तो संतान पर आएगा बड़ा संकट, जकड़ लेंगी बीमारियां

Vastu Tips: इस दिशा में होगा शौचालय तो संतान पर आएगा बड़ा संकट, जकड़ लेंगी बीमारियां

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Oct 18, 2022 08:47 am IST,  Updated : Oct 18, 2022 08:47 am IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे घर में टॉयलेट की दिशा के बारे में, आचार्य इंदु प्रकाश से आज जानिए कि घर में किस दिशा में टॉयलेट बनाने से आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : VASTU TIPS

Highlights

  • घर की उत्तर दिशा में शौचालय का निर्माण निश्चित रूप से हानिकारक है
  • शौचालय की दिवार पर काला रंग लगाना चाहिए
  • भय से उत्पन्न होने वाली बीमारियां मनुष्य को घेरती हैं

Vastu Tips: वास्तु का सीधा असर हमारे जीवन में होता है। बता दें मकान निर्माण के दौरान वास्तु नियमों को अनदेखा करने से वास्तुदोष होता है। साथ ही घर-परिवार में सुख-समृद्धि और शांति नहीं रहती है। चालिए आज जानते हैं की उत्तर दिशा में टॉयलेट बनवाने से क्या होता है। 

इन बातों में रखें सावधानी 

उत्तर दिशा के स्वामी कुबेर हैं। घर की उत्तर दिशा में शौचालय का निर्माण निश्चित रूप से हानिकारक है। इससे मनुष्य का केन्द्रीय घनत्व बिखरता है। स्वतंत्र निर्णय लेने की क्षमता कम होती है। जीवन स्वच्छ और उन्मुक्त नहीं रह जाता। प्राप्त धन का सदुपयोग होने में दिक्कत होती है और घर में कोई न कोई व्यक्ति बीमार होता रहता है। मझला बेटा डरा रहता है। कान में इंफेक्शनस होते हैं। भय से उत्पन्न होने वाली बीमारियां मनुष्य को घेरती हैं।

Diwali 2022: दिवाली के दिन इस तरह करें शंख की पूजा, रातों-रात पलट जाएगी किस्मत, कंगाल भी होंगे मालामाल

उपाय

अगर किसी वजह से उत्तर दिशा में शौचालय बनाना पड़े तो शोक पिट को उत्तर-पश्चिम की ओर खिसका देना चाहिए। शौचालय की दिवार पर काला रंग लगाना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि रात 11 से 1 के बीच शौचालय का प्रयोग न किया जाये और हर मौसम में उत्तर दिशा में सफेद धातु के गमले में सफेद असली या नकली फूल रखने चाहिए।

Vastu Tips: इस दिशा में होगा शौचालय तो बिक जाएगी प्रॉपर्टी, सड़क पर आ जाएगा परिवार

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म