1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: इन चीजों की आवाजों का घर पर पड़ सकता है बुरा असर, वास्तु के अनुसार तुरंत करें बदलाव

Vastu Tips: इन चीजों की आवाजों का घर पर पड़ सकता है बुरा असर, वास्तु के अनुसार तुरंत करें बदलाव

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : Jul 04, 2023 11:09 am IST,  Updated : Jul 04, 2023 11:09 am IST

Vastu Tips: घर में मोबाईल फोन, डोर बैल, घड़ी और अन्य आवाज उत्पन्न करने वाली चीजें होती हैं। इन आवाजों का घर के वातावरण पर बहुत गहरा असर होता है।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : PEXELS

Vastu Tips:  वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए घर में आवाजों के बारे में। घर में मोबाईल फोन, डोर बेल, घड़ी और अन्य आवाज उत्पन्न करने वाली चीजें होती हैं। इन आवाजों का घर के वातावरण पर बहुत गहरा असर होता है। जैसी ध्वनि होती है माहौल भी वैसा ही हो जाता है। इसलिए घर की हर एक चीज की ध्वनि, यानी आवाज का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

कुछ लोग अपनी सुविधा के लिए अपने मोबाईल फोन में बहुत ही कर्कश कॉलबेल लगा लेते हैं जिससे उन्हें तो सुविधा होती है, लेकिन घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है।  इससे घर के सदस्यों के विचारों में टकराव होने लगता है और कभी-कभी तो बात झगड़े तक आ पहुंचती है। इसलिए हमेशा अपने मोबाईल में ऐसी ध्वनि लगाएं जो दूसरों को भी सुनने में अच्छी लगे। साथ ही अलार्म क्लॉक या डोर बेल खरीदते समय भी उसकी ध्वनि का पूरा ध्यान रखना चाहिए। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Vastu Tips: आज ही कर लें नमक टुकड़ा का ये उपाय, हर बीमारी से दिलाएगा छुटकारा!

Vastu Tips: बाथरूम में इस रंग की टाइल्स बिल्कुल न लगाएं, जानिए कौनसा रंग रहेगा सही

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म