1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: आज ही कर लें नमक टुकड़ा का ये उपाय, हर बीमारी से दिलाएगा छुटकारा!

Vastu Tips: आज ही कर लें नमक टुकड़ा का ये उपाय, हर बीमारी से दिलाएगा छुटकारा!

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jul 03, 2023 10:58 am IST,  Updated : Jul 03, 2023 11:01 am IST

Vastu Tips: नमक सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता है बल्कि यह आपके हेल्थ को भी ठीक रख सकता है। आज वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश से जानेंगे कि कैसे आप नमक का उपयोग कर के अपने घर में बीमारी को दूर कर सकते हैं।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से मुक्ति दिलाने में नमक के फायदे के बारे में।  जब घर में किसी भी सदस्य का स्वास्थ्य खराब होता है तो घर का पूरा माहौल अशांत हो जाता है। यदि आपके घर में भी किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब है तो उनके सोने के कमरे में सिरहाने पर एक कटोरी में सेंधा नमक के कुछ टुकडे रख दें, परंतु ध्यान दें कि जिनकी सेहत खराब है उनका सिरहाना पूर्व दिशा की ओर हो।

साथ ही उसके खाने में भी सेंधा नमक या काले नमक का ही इस्तेमाल करना चाहिए जबकि साधारण नमक का उपयोग कम से कम करना चाहिए। ऐसा करने से सेहत में जल्द ही सुधार होने लगता है। इस तरह से घर का अशांत माहौल भी शांत होने लगेगा। 

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में छोटी-मोटी लड़ाई-झगड़े से बचने के लिए पति-पत्नी के बीच होने वाली अनबन को दूर करने के लिए नमक बहुत ही कारगर सिद्ध हो सकता है। शयनकक्ष के एक कोने में सेंधा नमक या खड़े नमक का एक टुकड़ा लेकर रख दें और इस टुकड़े को पूरे एक महीने तक उसी कोने में रहने दें। 

एक महीने के बाद पुराने नमक के टुकड़े को हटाकर नया टुकड़ा रख दें। ऐसा करने से एक तो घर में शांति बनी रहेगी और छोटी-मोटी तकरार कम होगी, वहीं दूसरी तरफ मानसिक अशांति खत्म होगी। साथ ही नकारात्मकता भी दूर होगी।

ये भी पढ़ें-

Guru Purnima 2023: आज मनाई जा रही है गुरु पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र और महत्व

Guru Purnima 2023 Wishes, Quotes: गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु...इन खास संदेश को भेजकर अपने गुरुजनों को दें गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं

Vastu Tips: बाथरूम में इस रंग की टाइल्स बिल्कुल न लगाएं, जानिए कौनसा रंग रहेगा सही

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म