1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. अगर इस समय घर से बाहर फेंकते हैं कूड़ा-कचरा तो हो जाएं सावधान, वरना रूठकर चली जाएंगी मां लक्ष्मी

अगर इस समय घर से बाहर फेंकते हैं कूड़ा-कचरा तो हो जाएं सावधान, वरना रूठकर चली जाएंगी मां लक्ष्मी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : Feb 20, 2023 05:54 pm IST,  Updated : Feb 20, 2023 06:13 pm IST

Vastu Tips: वास्तु कहता है कि सूर्यास्त के दौरान या बाद में घर से बाहर कचरे को नहीं फेंकना चाहिए। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इस गलती को न दोहराएं।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : INDIA TV

Vastu Tips:  वास्तु शास्त्र में हर उस चीज के बारे में जिक्र किया गया है जिससे आप अपने घर को सुखी-संपन्न व अपने परिवार को स्वस्थ रख सकते हैं। वहीं, वास्तु में घर की सफाई करने और घर से कूड़ा बाहर फेंकने का भी सही समय के बारे में बताया गया है। वास्तु कहता है कि सूर्यास्त के दौरान या बाद में घर से बाहर कचरे को नहीं फेंकना चाहिए। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इस गलती को न दोहराएं। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्यास्त के बाद कचरे को घर से बाहर क्यों नहीं फेंकना चाहिए। 

  1. वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपको हमेशा साफ सफाई करने के दौरान इन बातों को जरूर ध्यान में रखना चाहिए। वास्तु कहता है कि सूर्यास्त के बाद आप जब भी झाडू लगाएं तो उस कूड़े या मिट्टी को घर के बाहर न फेंके। बल्कि इसे कहीं कूड़ेदान में रख दें और फिर सुबह इसे बाहर फेंकें। ऐसी मान्यता है कि शाम को घर के बाहर कूड़ा-कचरा फेंकने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। 
  2. वहीं, कभी भी घर में झाड़ू को खुले स्थान पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि खुले जगह में रखी गई झाड़ू से घर से सकारात्मक ऊर्जा दूर भागती हैं।
  3. इसके अलावा झाड़ू को कभी भी खड़ी स्थिति में नहीं रखना चाहिए। ये भी अच्छा नहीं माना जाता है। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है। इसलिए झाड़ू को हमेशा जमीन पर ही रखें।
  4. वास्तु के अनुसार, पुराने झाड़ू को बदलने के लिए शनिवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है।
  5. कहा जाता है कि हमेशा नई झाड़ू कृष्ण पक्ष के दौरान ही खरीदनी चाहिए। वहीं, शुक्ल पक्ष में झाड़ू खरीदने से घर में दुर्भाग्य आता है। 

डिस्क्लेमर- ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

ये भी पढ़ें-

वैराग्य जीवन को त्याग महाशिवरात्रि के दिन शादी बंधन में बंधे थे महादेव, जानें मां पार्वती को कैसे मिला था शिवजी का साथ

एक बेलपत्र से ही शिवजी क्यों हो जाते हैं खुश? जानें इसके पीछे की पौराणिक कथा

वास्तु टिप्स: क्रिस्टल से बनी गणेशजी की मूर्ति चमकाएंगे आपकी किस्मत, ये काम करने से घर में आएगा गुड लक

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म