1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: क्या आपका बच्चा भी है पढ़ाई में कमजोर? स्टडी रूम में करवाएं ये कलर

Vastu Tips: क्या आपका बच्चा भी है पढ़ाई में कमजोर? स्टडी रूम में करवाएं ये कलर

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Poonam Shukla
 Published : Dec 05, 2022 09:10 am IST,  Updated : Dec 05, 2022 09:10 am IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे स्टडी रूम यानि की अध्ययन कक्ष के रंग के बारें में। स्टडी रूम में हल्का रंग वास्तु की दृष्टि से शुभ माना जाता है।

freepik- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: वास्तुशास्त्र के नियमों को ध्यान में रखकर हम अपने जीवन में खुशहाली ला सकते हैं। लेकिन उसके लिए हमें कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। वहीं कई बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है। तो कई बच्चे कुछ देर पढ़कर ही अच्छे नंबर ले आते हैं। बच्चों के अच्छे अंक नहीं आते तो माता-पिता भी परेशान हो जाते हैं। वहीं वास्तु के कुछ नियम को ध्यान में रखते हुए हम स्टडी रूम में कुछ बदलाव कर सकते हैं। 

स्टडी रूम वह जगह होती है जहां हम शांति, बिना किसी शोर-शराबे और दखल के आराम से अध्ययन कर सकते हैं और इन सब चीजों के लिए स्टडी रूम का वातावरण अच्छा और शांतमय होना बेहद जरूरी है। स्टडी रूम को पढ़ने लायक बनाने में रंगों का भी बहुत महत्व है।

Vastu Tips: डाइनिंग रूम में भूलकर भी न करवाएं ये कलर, घर से चली जाएगी बरकत

इन रंगों का करें प्रयोग

अध्ययन कक्ष के लिए हल्के रंगों का प्रयोग करना बेहतर होता है। अध्ययन कक्ष के लिए क्रीम कलर, हल्का जामुनी,हल्का हरा, आसमानी, पीला, बादामी या भूरा रंग का चयन करना चाहिये। क्योंकि,हल्का रंग वास्तु की दृष्टि से शुभ माना जाता है और खासकर पीला रंग। यह रंग बच्चों की अध्ययन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है |

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म