1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Shastra: सोते समय की ये गलतियां उड़ा सकती है आपकी नींद, आज ही सिरहाने से हटाएं ये चीजें

Vastu Shastra: सोते समय की ये गलतियां उड़ा सकती है आपकी नींद, आज ही सिरहाने से हटाएं ये चीजें

 Published : Sep 26, 2022 05:37 pm IST,  Updated : Sep 26, 2022 05:45 pm IST

Vastu Tips: बहुत से लोगों के घरों में क्लेश और पैसों की परेशानी निरंतर बनी रहती है। इन सब की वजह हमारे सोने का तरीका भी हो सकता है, जिसे वक्त रहते ठीक नहीं किया गया तो मुश्किलें काफी बढ़ भी सकती है।

सोते समय इन बातों का रखें ध्यान- India TV Hindi
सोते समय इन बातों का रखें ध्यान Image Source : FREEPIK

Highlights

  • सिरहाने के नीचे ये चीजें रखने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • सिरहाने के पास पानी रखने से व्यक्ति का चंद्रमा प्रभावित होता है।
  • पर्स को तकिए के नीचे रखने से आर्थिक समस्या हो सकती है।

Vastu Shastra:​ आज हम में से अधिकत्तर लोगों की जिंदगी पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुकी है। ऐसे में कई अपने जीवन को व्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए काफी मेहनत करते हैं। इसके बावजूद उनके हाथ निराशा लगती है। दरअसल, कई बार कठिन मेहनत के बावजूद हमें मन मुताबिक परिणाम नहीं मिल पाता है। न हाथ में पैसा आता है और न ही कामयाबी। आर्थिक तंगी व्यक्ति का मनोबल पूरी तरह तोड़ कर रख देती है। बहुत से लोगों के घरों में क्लेश और पैसों की परेशानी निरंतर बनी रहती है। इन सब की वजह हमारे सोने का तरीका भी हो सकता है, जिसे वक्त रहते ठीक नहीं किया गया तो मुश्किलें काफी बढ़ भी सकती है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं, बल्कि सोते समय कुछ चीजों का ध्यान रखना है। अगर आपने इस उपाय को अपना लिया तो आपके जीवन में सुख और शांति दोनों बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें: Navratri Katha: जानिए सबसे पहले किसने रखा था नवरात्रि में 9 दिन का व्रत, जानिए पूरी कथा

पर्स को तकिए के नीचे रखना पड़ सकता है भारी

पर्स एक ऐसी चीज है जहां पैसों के रूप में लक्ष्मी विराजमान रहती हैं। ऐसे में पर्स को तकिए के नीचे रखना आपको आर्थिक तंगी की ओर धकेल सकती है। वास्तु शास्त्रों के मुताबिक, तकिए या सिराहने के नीचे पर्स रखने से खर्च काफी बढ़ने लगता है। व्यक्ति को आर्थिक तंगी घेरने लगती है। इतना ही नहीं दांपत्य जीवन में भी परेशानी बढ़ जाती है। तो आगे से ध्यान रखें कि पर्स को तकिए के नीचे रखकर कभी न सोएं।

पानी की बोतल को बिस्तर से रखें दूर

बहुत से लोगों को आधी रात में प्यास लगती है, इसलिए वे पानी की बोतल बिस्तर के पास में रख कर सोते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सिरहाने के पास पानी रखने से व्यक्ति का चंद्रमा प्रभावित होता है। ऐसे में व्यक्ति को मानसिक तनाव जैसे परेशानियों से जूझना पड़ता है। दरअसल, पानी का संबंध चंद्रमा से होता है। अब से पानी की बोतल या जग को दूर रखकर ही चैन की नींद लें।

और पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु के अनुसार करें नवरात्र में घट और प्रतिमा की स्थापना, माता खूब बरसाएंगी कृपा

सोते समय दवाईयों को रखें दूर

यूं तो बीमार व्यक्ति के लिए दवाई जीने का जरिया होता है। लेकिन अगर सोते समय भी आप इसे दूर नहीं रखते हैं तो बीमारी जीवन भर आपका पीछा नहीं छोड़ेगी। वास्तु शास्त्रों के मुताबिक, दवाईयों को तकिए के नीचे रखकर बिल्कुल भी नहीं सोना चाहिए। ऐसे करने से आपके आसपास नकरात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

गैजेट्स सब को बिस्तर से कर दें दूर 

आज की युवा पीढ़ी और मोबाइल और लैपटॉप जैसी चीजों में बुरी तरह जकड़ चुकी है। नींद भी उन्हें तब ही आती है जब मोबाइल फोन आसपास हो। अगर आप भी मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्टवॉच जैसे इलेक्ट्रीक चीजें बिस्तर पर रखकर सोते हैं तो तुरंत आदत बदल लें। इन से निकलने वाली हानिकारक किरणें आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। इलेक्ट्रॉनिक चीजों से निकलने वाली किरणें नींद को काफी प्रभावित करती है।

घड़ी खराब कर सकता है आपका समय

बिस्तर के  सामने, पीछे, दाएं और बाएं कहीं भी घड़ी को नहीं लगाना चाहिए। इतना ही नहीं घड़ी को सिर और बेड के नीचे भी नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्रों की मानें तो इससे मानसिक तनाव की समस्या अत्याधिक बढ़ जाती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म