1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: किचन से कभी न खत्म होने दें ये 5 चीजें, मां लक्ष्मी खुद खोलेंगी धन आगमन के सारे रास्ते

Vastu Tips: किचन से कभी न खत्म होने दें ये 5 चीजें, मां लक्ष्मी खुद खोलेंगी धन आगमन के सारे रास्ते

 Published : Sep 13, 2022 10:40 pm IST,  Updated : Sep 13, 2022 11:01 pm IST

Vastu Tips: आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं जो आपको अपने किचन से कभी नहीं खत्म होने देना चाहिए।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : PIXABAY

Highlights

  • किचन से कभी न खत्म होने दें नमक
  • चावल खत्म होने से पहले नया ले आएं
  • सरसों का तेल खत्म होने से रुष्ट हो जाते हैं शनिदेव

Vastu Tips: वास्तु का हमारे जीवन पर बहुत असर पड़ता है, अगर घर में वास्तु के हिसाब से चीजें हों तो हमारी जिंदगी पर बहुत ही सकारात्मक असर होता है, वहीं अगर वास्तु गलत हो घर का तो जीवन में अनेक परेशानियां घिर जाती हैं। आज हम आपको किचन के एक ऐसे वास्तु के बारे में बताने वाले हैं उसे अगर आप जीवन में अपना लें तो आपके घर में मां लक्ष्मी की कृपा होने से कोई नहीं रोक सकता है और आपके घर के चारों तरफ से धन आगमन के रास्ते खुल जाएंगे।

घर के किचन में कभी न खत्म होने दें ये 5 चीजें

Vastu Tips: घर के मेन गेट से घुसती हैं बुरी ताकतें, इस उपाय से दरवाजे से ही लौट जाएगी बुरी नजर

नमक

Vastu Tips
Image Source : PIXABAYVastu Tips

घर में नमक अगर खत्म होने वाला है तो उसे कभी भी कल पर न टालें, बल्कि तुरंत लेकर आएं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर बार-बार घर में नमक पूरी तरह से खत्म होता है तो घर में निगेटिविटी आती है और वास्तु दोष होता है। घर की महिलाओं पर बुरा असर पड़ता है और मां लक्ष्मी रूठकर चली जाती हैं।

Vastu Tips: घर की इस दिशा में नहीं होना चाहिए टॉयलेट, किचन और तिजोरी, आज ही हटाएं वरना होंगे बड़े नुकसान

हल्दी

Vastu Tips:
Image Source : PIXABAYVastu Tips:

हल्दी न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। घर के किचन से कभी भी हल्दी नहीं खत्म होनी चाहिए। हल्दी खत्म होने से पहले ही नया पैकेट ले आएं। कहते हैं हल्दी खत्म होने से गुरु दोष लगता है, क्योंकि भगवान विष्णु को हल्दी और पीला रंग बहुत प्यारा है। इसलिए खत्म होने से पहले ही हल्दी ले आएं, अगर ऐसा नहीं करते हैं तो बच्चों की पढ़ाई पर इसका असर दिखता है और घर के शुभ कार्यों में रुकावटें आती हैं।

Vastu Tips for Kitchen: किचन में भूलकर न छोड़ें जूठे बर्तन, रसोई में कभी न कराएं इस रंग का पेंट

आटा

Vastu Tips
Image Source : PIXABAYVastu Tips

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर से कभी भी आटा पूरी तरह नहीं खत्म होना चाहिए। आटा खत्म होने से पहले ही नया आटा लेकर रख दें, वरना घर में गरीबी आती है और इसके दुष्प्रभाव से आपके मान-सम्मान में हानि भी होती है। 

Chanakya Niti: स्त्री हो या पुरुष इन 3 कामों के बाद तुरंत करना चाहिए स्नान, वरना जीवन पर होता है बहुत बुरा असर

चावल

Vastu Tips
Image Source : PIXABAYVastu Tips

अक्षत का इस्तेमाल पूजा-पाठ में किया जाता है, इसे बहुत ही पवित्र माना जाता है। इसलिए ये ध्यान रखना है आपको कि ये कभी भी पूरी तरह खत्म न हो, खत्म होने से पहले ही चावल और लें आएं, वरना इससे शुक्र दोष लगता है। अगर चावल खत्म हो जाए तो घर से वैभव खत्म हो जाता है। अगर घर में हमेशा चावल रहता है तो मां लक्ष्मी खुश रहती हैं और घर धन-धान्य से भरा रहता है।

सरसों का तेल

Vastu Tips
Image Source : PIXABAYVastu Tips

सरसों का तेल हमारे घरों में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होता है। सरसों के तेल का संबंध शनि देव से होता है। अगर तेल खत्म होने के बाद आप तेल लाएंगे तो शनिदेव नाराज हो जाते हैं। इसलिए बेहतर यही है कि सरसों का तेल खत्म होने से पहले ही तेल ले आएं। संभव हो तो हर शनिवार तेल का दान करें।

डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म