1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. जन्माष्टमी से पहले घर लाएं ये 5 शुभ चीजें, घर आएगी सुख-समृद्धि और दूर होगी हर परेशानी

जन्माष्टमी से पहले घर लाएं ये 5 शुभ चीजें, घर आएगी सुख-समृद्धि और दूर होगी हर परेशानी

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Aug 31, 2026 07:20 pm IST,  Updated : Aug 31, 2026 07:20 pm IST

कृष्ण जन्माष्टमी से पहले इन चीजों को घर लाने से सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है। तो यहां जान लीजिए कि जन्माष्टमी से पहले किन चीजों का लाना शुभ और लाभदायक माना जाता है।

जन्माष्टमी 2026- India TV Hindi
जन्माष्टमी 2026 Image Source : PEXELS

हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन श्री कृष्ण जन्माष्टमी  का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन कान्हा जी का जन्म हुआ था। इस साल 4 सितंबर 2026 को पूरे देश में धूमधाम और बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मान्यता है कि जन्माष्टमी के दिन व्रत रखने और विधिपूर्वक लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का विशेष महत्व होता है। ऐसे में जन्माष्टमी से पहले इन चीजों को घर लाना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इन वस्तुओं को घर लाने से कान्हा की विशेष कृपा प्राप्त होती है और सभी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। तो आइए जानते हैं उन 5 बेहद शुभ चीजों के बारे में जिन्हें जन्माष्टमी से पहले घर जरूर लाना चाहिए।

कामधेनु गाय 

भगवान कृष्ण को गाय से अत्यंत ही प्रेम और लगाव है। तो जन्माष्टमी से पहले पीतल या चांदी की कामधेनु गाय (बछड़े के साथ) की मूर्ति घर लाएं और इसे पूजा स्थल या किसी साफ-स्वच्छ स्थान पर रखें। इससे संतान संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।

बांसुरी

भगवान कृष्ण को बांसुरी बहुत ही प्रिय है। जन्माष्टमी से पहले लकड़ी या चांदी की बांसुरी खरीदकर घर लाएं और इसे लड्डू गोपाल के चरणों में अर्पित कर दें। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, बांसुरी को घर में रखने से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम, मधुरता बढ़ता है और एकता भी आती है।

तुलसी

भगवान विष्णु और कृ्ष्ण जी की पूजा और भोग तुलसी के बिना अधूरी मानी जाती है। तुलसी नारायण को अति प्रिय है। तो अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो जन्माष्टमी से पहले तुलसी घर ले आएं। धार्मिक मान्यता है कि जिस घर में तुलसी रहती है वहां का वातावरण सदैव सकारात्मक रहता है और वहां सुख-समृद्धि का वास होता है।

मोर पंख

कान्हा जी को मोर पंख से खास लगाव है। कृष्ण जी की हर तस्वीर और प्रतिमा में उनके मुकुट पर मोर पंख जरूर रहता है। जन्माष्टमी से पहले मोर पंख खरीदकर घर लाएं और उसे पूजा स्थल या तिजोरी में रखें। माना जाता है कि ऐसा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और हर तरह का वास्तु दोष भी दूर होता है। मोर पंख घर में रखने से नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

लड्डू गोपाल की मूर्ति

भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना और सेवा करने से भक्तों के सभी दुख और संकट दूर हो जाता है। तो अगर आप भी लड्डू गोपाल को घर लाना चाहते हैं तो जन्माष्टमी से पहले घर ले आएं। हालांकि लड्डू गोपाल की सेवा में नियमित रूप से पूजा, भोग, वस्त्र और श्रृंगार जैसी परंपराओं का पालन किया जाता है। इसलिए  लड्डू गोपाल को तभी घर लाएं जब आप नियमित रूप से उनकी सेवा कर सकें। मान्यता है कि जिस घर में लड्डू गोपाल की श्रद्धा भाव से सेवा होती है वहां कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

सितंबर में इस दिन से शुरू होगा 10 दिवसीय गणेशोत्सव, नोट कर लें गणेश चतुर्थी की सही डेट और स्थापना का शुभ मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म