Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिनको आजमाने से हमारे जीवन की सभी समस्याओं का अंत हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे उपाय के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो जितना आसान है उतना ही कारगर भी। इस उपाय को करने से आपके जीवन में धन से जुड़ी बड़ी से बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। यह उपाय आपको अपने घर के मुख्य दरवाजे पर करना है, आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
वास्तु का ये उपाय है बेहद खास
अगर आपके जीवन में पैसों की कमी हमेशा बनी रहती है, या कर्ज तले आप दबे रहते हैं, तो यह आसन सा उपाय आपके लिए बेहद कारगर हो सकता है। आपको करना बस इतना है कि, अपने घर के मुख्य दरवाजे पर नमक की एक पोटली लटकानी है, हालांकि इसे शुभ मुहूर्त और सही दिन पर आपको लटकाना चाहिए।
मुख्य दरवाजे पर इस दिन लटकाएं नमक की पोटली
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के दरवाजे पर नमक की पोटली लटकाना बहुत शुभ होता है। हालांकि इसे शुक्रवार या शनिवार के दिन ही आपको लटकाना चाहिए। इसके साथ ही अगर आप शुक्र की होरा में इसे लटकाते हैं तो इसका असर और भी बेहतर होता है, शुक्र की होरा के बारे में आप आसानी से इंटरनेट पर पता कर सकते हैं। शुक्रवार के दिन नमक की पोटली को दरवाजे पर लटकाने के बाद आपको कई शुभ परिवर्तन अपने जीवन में दिख सकते हैं।
घर के मुख्य दरवाजे पर नमक की पोटली लटकाने के लाभ
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें-
संपादक की पसंद