1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: बाथरूम में इस रंग की बाल्टी का करें इस्तेमाल, दूर होगा वास्तु दोष

Vastu Tips: बाथरूम में इस रंग की बाल्टी का करें इस्तेमाल, दूर होगा वास्तु दोष

 Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Nov 18, 2022 08:38 pm IST,  Updated : Nov 18, 2022 08:47 pm IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में दिशा, स्थान और रंगों को महत्वपूर्ण माना गया है। दरअसल, इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। वास्तु में कुछ रंगों को वास्तु दोष दूर करने के लिए प्रभावी माना गया है।

Vastu Tips - India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र को जीवन के लिए महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि वास्तु में जीवन से जुड़ी तमाम तरह की परेशानियों के लिए उपाय बताए गए हैं। वास्तु नियमों का पालन करने से जीवन से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। वास्तु में दिशा और स्थान के साथ ही रंगों के महत्व के बारे में भी बताया गया है। वास्तु शास्त्र में किचन, बेडरूम, पूजाघर, लिविंगरूम और बाथरूम के लिए विशेष रंगों के बारे में बताया गया है। बाथरूम में सबसे अत्यधिक वास्तु दोष होता है। लेकिन वास्तु नियमों का पालन करने पर इसका प्रभाव आपके जीवन पर नहीं पड़ता।

वास्तु में नीले रंग को बाथरूम के लिए अच्छा माना गया है। यह रंग व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करता है और इससे कई परेशानियां दूर होती हैं। बाथरूम में रखी एक-एक चीज का प्रभाव घर पर अनुकूल या प्रतिकूल तरह से पड़ता है, इन्हीं में एक है बाल्टी। जी हां, बाथरूम में बाल्टी का प्रयोग सभी घरों में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाथरूम में रखी बाल्टी भी वास्तु दोष का कारण बन सकती है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि बाथरूम मे किस रंग की बाल्टी का प्रयोग करने से वास्तु दोष दूर होते हैं। साथ ही वास्तु शास्त्र में बाथरूम से जुड़े कुछ नियमों के बारे में भी बताया गया है। जानते हैं इनके बारे में।

बाथरूम में करें नीले रंग की बाल्टी का प्रयोग

वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम में नीले रंग की बाल्टी का प्रयोग करने से वास्तु दोष दूर होते हैं। वहीं नीला रंग राहु-केतु और शनि के अशुभ प्रभावों को भी कम करता है। बाल्टी के साथ ही आप बाथरूम में नीले रंग के मग और तौलिया आदि का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन बातों का भी रखें ध्यान

  1. बाथरूम के दरवाजे को बिना कारण कभी भी खुला न रखें. जरूरत ना होने पर बाथरूम का दरवाजा बंद कर दें।
  2. बाथरूम में गंदे और गीले कपड़ों को नहीं रखना चाहिए। इससे नकारात्मकता बढ़ती है।
  3. बाथरूम में टूटी फूटी चप्पल, खाली शैम्पू के डब्बे आदि जैसी चीजें न हों इस बात का भी ध्यान रखें।
  4. बाथरूम में रखी बाल्टी कभी खाली नहीं होनी चाहिए। आप बाल्टी में पानी भरकर रखें। यदि आप पानी भरकर नहीं रखते तो बाल्टी को पलट दें।
  5. इस बात का भी ध्यान रखें कि बाथरूम का कोई भी नल खराब ना हो या उससे पानी न बहता है। इससे वास्त दोष होता है।
  6. बाथरूम का दरवाजा खुलते ही ठीक सामने दर्पण नहीं होना चाहिए। यह घर की सुख-समृद्धि के लिए घातक हो सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

ये भी पढ़ें-

Vastu Tips: घर में कभी नहीं रखनी चाहिए 3 तरह की लकड़ी, पैसे वाले को भी कर देती है बर्बाद

इस 10 रुपए की चीज से करें ये आसान उपाय, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न और दूर होगी हर परेशानी

Vastu Tips: घर में कभी नहीं रखनी चाहिए 3 तरह की लकड़ी, पैसे वाले को भी कर देती है बर्बाद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म