1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: घर की 4 दिशाओं में कर लें ये चार परिवर्तन, सुलझेगी हर समस्या, घर में आएगी बरकत

Vastu Tips: घर की 4 दिशाओं में कर लें ये चार परिवर्तन, सुलझेगी हर समस्या, घर में आएगी बरकत

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 18, 2024 11:32 pm IST,  Updated : Apr 18, 2024 11:32 pm IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में कुछ छोटे-छोटे परिवर्तन करके भी आप अपने जीवन की समस्याओं को सुलझा सकते हैं। ये परिवर्तन क्या हैं और किन दिशाओं से जुड़े हैं, विस्तार से जानें हमारे लेख में।

Vatu tips- India TV Hindi
Vatu tips Image Source : INDIA TV

घर में सुख-समृद्धि और पर्याप्त धन की कामना हर व्यक्ति करता है, लेकिन कभी-कभी कई कोशिशें करने के बाद भी समस्याएं दूर नहीं हो पाती। इसकी वजह आपके घर में मौजूद वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपके घर की दिशाओं में छोटे-छोटे परिवर्तन आपके जीवन की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। आज हम भी आपको कुछ ऐसे वास्तु टिप्स देने वाले हैं जो आपके घर में बरकत लेकर आ सकते हैं। 

उत्तर दिशा में कर लें ये परिवर्तन

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा कुबेर देव की माना जाती है। कुबेर धन के देवता हैं। इसके साथ ही ग्रहों में यह स्थान बुध का है जो बुद्धि और कारोबार में बरकत देने वाले ग्रह हैं। इसलिए आपको इस दिशा को स्वच्छ रखना चाहिए। अगर यहां आप कुड़ा जमा करके रखेंगे तो धन से तो आप वंचित रहेंगे ही साथ ही बौद्धिक रूप से भी परेशानियां आ सकती हैं। इसलिए संभव हो तो इस दिशा को साफ-सुथरा रखें। इस दिशा में कोई भी ऐसी वस्तु न रखें जो काम की नहीं हो, अगर आप इस दिशा को खाली रख सकें तो और भी बेहतर। 

पूर्व दिशा में ये बदलाव ला सकता है बरकत

इस दिशा के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। अगर यह स्थान व्यवस्थित नहीं है तो पिता के साथ आपका अलगाव हो सकता है साथ ही आपके काम बार-बार बिगड़ सकते हैं और धन की भी हानि हो सकती है। इसलिए पूर्व दिशा में चीजें सोच-समझकर रखनी चाहिए। इस दिशा में आपको भारी सामान रखने से बचना चाहिए। ऐसा नहीं है कि यहां आप सामान नहीं रख सकते, लेकिन जो भी सामान रखें वो ज्यादा वजन वाला न हो यहां आने जाने की जगह आपके लिए बनी हो। इस दिशा में पानी की टंकी आप रख सकते हैं। इस दिशा में इलेक्ट्रोनिक चीजें रखने से भी आपको बचना चाहिए। 

दक्षिण दिशा में ये गलतियां करने से बचें 

घर की दक्षिण दिशा में आपको सोने का कमरा नहीं बनाना चाहिए। इस दिशा में शयनकक्ष होने से बाधाएं आ सकती हैं। साथ ही इस दिशा में आपको कभी भी मांस-मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए। इस दिशा में आपको पितरों की तस्वीर लगा सकते हैं, ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है और जीवन में आ रही परेशानियां दूर होती हैं। 

पश्चिम दिशा में ये चीजें रखना शुभ 

अगर धातु से जुड़ी चीजें जैसे लोहा, तांबा आदि अगर आप घर की पश्चिम दिशा में रखते हैं तो ये आपके लिए काफी शुभफलदायक सिद्ध हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिशा में धातु की चीजें रखने से आपकी किस्मत खुल सकती हैं। इस दिशा में धातु रखने से घर के लोगों के चेहरे पर भी निखार देखने को मिलता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

ये भी पढ़ें-

अस्त होने पर सभी ग्रह कैसे परिणाम देते हैं? किस स्थिति में शुभ हो सकते हैं अस्त ग्रह, जानें

घर के मंदिर में गरुड़ घंटी ही क्यों बजाते हैं? कितने प्रकार की होती है घंटी, जानें सबका महत्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म