नई दिल्लीः बॉलीवुड के दबंग खान सलमान इन दिनों अपनी फिल्म प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग में व्यस्त है लेकिन एक और वजह से वो चर्चा में हैं। रोमानियन ब्यूटी लूलिया वेन्टोर दोबारा उनकी जिंदगी में आ गई हैं और इस वक्त वो उनके फॉर्महाउस में ठहरी हुई है।
लूलिया अक्सर भारत में काम के सिलसिले में आती रहती हैं और ऐसे में सलमान के घर में ही रुकती है। लूलिया के सलमान खान के घर वालों से भी काफी अच्छे रिश्ते हैं और कई मौकों पर इन सब ने साथ में डिनर भी किया है।
करीब दो वर्ष पहले लूलिया भारत आई थीं और तभी सलमान से उनकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद ये दोनों कई मौकों पर डेटिंग और हॉलीडेइंग करते हुए दिखे।
इसी बीच ये भी खबर आई कि लूलिया मैरियस मोगा नाम के गीतकार से शादीशुदा है लेकिन वो इसे नकारती रहीं। बताया जाता है सलमान के परिवार ने ये जानने पर लूलिया से पूछताछ की हालांकि वो रोमानिया वापस चली गई थी।
पिछसे साल अर्पिता खान की शादी में सलमान खान ने लूलिया को गर्लफ्रेंड के रूप में अपने परिवार से दोबारा मिलवाया था।
अगली स्लाइड में देखें सलमान और लूलिया की साथ में तस्वीरें-