1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 100 बॉल क्रिकेट लीग की नीलामी 20 अक्टूबर से शुरु, स्मिथ और वॉर्नर सबसे महंगे खिलाड़ी

100 बॉल क्रिकेट लीग की नीलामी 20 अक्टूबर से शुरु, स्मिथ और वॉर्नर सबसे महंगे खिलाड़ी

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 16, 2019 03:44 pm IST,  Updated : Oct 16, 2019 03:44 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर जुलाई में होने वाली ‘द हंड्रेड लीग’ के शुरूआती ड्राफ्ट में सबसे महंगे खिलाड़ियों में से हैं। स्मिथ और वार्नर की रिजर्व कीमत 125000 पाउंड है। 

डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ- India TV Hindi
डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ Image Source : GETTY

लंदन। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर जुलाई में होने वाली ‘द हंड्रेड लीग’ के शुरूआती ड्राफ्ट में सबसे महंगे खिलाड़ियों में से हैं। स्मिथ और वार्नर की रिजर्व कीमत 125000 पाउंड है। 

इस लीग में ऑस्ट्रेलिया के ही मिशेल स्टार्क, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल , श्रीलंका के लसिथ मलिंगा और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा भी इसी श्रेणी में हैं।

बांग्लादेश के शाकिब अल हसन, पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट को एक लाख पाउंड की रिजर्व राशि के वर्ग में रखा गया है। पहली नीलामी रविवार को होगी।

पुरूष वर्ग में 239 विदेशी खिलाड़ियों समेत 570 खिलाड़ी शामिल होंगे। आठ टीमें 100 गेंद के पहले टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी जो 17 जुलाई से 16 अगस्त के बीच खेला जायेगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल